ब्रासीलिया: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के सैकड़ों समर्थकों ने रविवार को पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर कांग्रेस, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट पर धावा बोल दिया। बोलसोनारो के समर्थकों ने सरकारी भवनों में जमकर तोड़फोड़ की। उधर, तोड़फोड़ की सूचना के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने हमले की निंदा की।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ब्रासीलिया में सरकारी संस्थानों के खिलाफ दंगे और तोड़-फोड़ की खबरों से बेहद चिंतित हूं। लोकतांत्रिक परंपराओं का सभी को सम्मान करना चाहिए। हम ब्राजील के अधिकारियों को अपना पूरा समर्थन देते हैं।
हरे और पीले रंग के झंडे के साथ पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति के समर्थक
जानकारी के मुताबिक, रविवार को प्रदर्शनकारियों का एक समूह हरे और पीले रंग के झंडे लेकर सरकारी संस्थानों के बाहर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद भीड़ के रूप में पूर्व राष्ट्रपति के समर्थकों ने राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट के मुख्यालय में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की।
राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा को इस हमले की जानकारी तब मिली जब वे अरराक्वारा के दक्षिणपूर्वी शहर में गंभीर बाढ़ से प्रभावित एक क्षेत्र का दौरा कर रहे थे। जानकारी के बाद राष्ट्रपति ने ब्रासीलिया में एक संघीय हस्तक्षेप की घोषणा करते हुए एक डिक्री पर हस्ताक्षर किए, जिससे उनकी सरकार को राजधानी में कानून और व्यवस्था बहाल करने के लिए विशेष अधिकार मिले।
और पढ़िए –China Road Accident: चीन के Jiangxi में भयानक सड़क हादसा, 17 लोगों की मौत, 22 घायल
अक्टूबर में लूला ने बोल्सनारो को हराया था चुनाव
राष्ट्रपति लूला ने कहा कि इन फासीवादी कट्टरपंथियों ने कुछ ऐसा किया है जो इस देश के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया है। 77 वर्षीय राष्ट्रपति ने एक सप्ताह पहले ही राष्ट्रपति का पदभार संभाला है। उन्होंने अक्टूबर चुनावों में बोल्सनारो को हराकर राष्ट्रपति चुनाव जीता था। राष्ट्रपति ने कहा, “हम पता लगाएंगे कि ये उपद्रवी कौन हैं और उन्हें कानून की पूरी ताकत के साथ खत्म किया जाएगा।”
बताया जा रहा है कि 30 अक्टूबर को हुए चुनाव में बोलसनारो की बुरी हार के बाद लूला को सत्ता संभालने से रोकने के लिए बोल्सनारो समर्थक हंगामा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में दंगाइयों को कांग्रेस भवन में प्रवेश करने के लिए दरवाजे और खिड़कियां तोड़ते हुए, फिर सामूहिक रूप से अंदर भागते हुए, सांसदों के कार्यालयों को तोड़ते हुए देखा जा सकता है। एक वीडियो में भीड़ को एक पुलिसकर्मी को उसके घोड़े से खींचकर जमीन पर गिराते हुए दिखाया गया है।
संबंधित खबरें
भारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
1 hr agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
1 hr agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
2 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
4 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
6 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
6 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
6 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
8 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
9 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines