Prostitute Revealed Escort World New Norms: एक सेक्स वर्कर का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह इंटरव्यू ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन की रहने वाली 29 साल की मिकी डेनियल का है, जो एस्कॉर्ट वर्ल्ड में काम करती है। एस्कॉर्ट का काम ग्राहकों को साथ शारीरिक संबंध बनाना और उनकी शारीरिक जरूरत को पूरा करना है। इसके लिए वह एक घंटे के 1300 डॉलर चार्ज करती है। मिकी ने एस्कॉर्ट वर्ल्ड पर स्टोरी करने वाले एक पत्रकार को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि आजकल उनके ग्राहकों का ट्रेंड बदल गया है, जो उनकी दुनिया के लिए सही नहीं है। इससे एस्कॉर्ट वर्ल्ड को नुकसान पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें:कंडोम को लेकर चौंकाती है WHO की रिसर्च, 6 साल से नहीं बढ़ा गर्भनिरोधक गोलियों का यूज
शारीरिक संबंध नहीं बनाते आजकल पुरुष
इंटरव्यू में खुलासा करते हुए डेनियल ने बताया कि आजकल वह 80 प्रतिशत पुरुषों के साथ अंतरंग नहीं होती है, क्योंकि वे शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहते। वे बस उसके साथ समय बिताते हैं। अपने दिल की बातें शेयर करते हैं। अपनी तकलीफ, अपना दुख, अपने साथ हुए हादसों-घटनक्रमों के बारे में बताते हैं और फिर हंसते खेलते चले जाते हैं। कोई इस पर विश्वास नहीं करेगा, लेकिन यह सच है कि आजकल के आदमियों को शारीरिक नहीं, भावनात्मक संबंधों की जरूरत है, क्योंकि वे भावनात्मक रूप से अकेलापन महसूस करते हैं। ज्यादातर बुकिंग ऐसी आती है कि ग्राहक कहते सेक्स नहीं करना, बस साथ में समय बिताना है।
यह भी पढ़ें:एक म्यूजियम जहां निर्वस्त्र होने पर मिलेगी एंट्री, महीने में एक दिन लगती अनोखी एग्जीबिशन
शादीशुदा और गर्लफ्रेंड वाले आदमी आते
HT की रिपोर्ट के अनुसार, डेनियल कहती हैं कि आधे से ज्यादा ग्राहक शादीशुदा होते हैं या उनकी गर्लफ्रेंड होती है, लेकिन वे कहते हैं कि उन्हें शारीरिक सुख तो मिल जाता है, लेकिन पार्टनर होने के बावजूद वे अकेलापन फील करते हैं, क्योंकि वे उन्हें खुश करने में लगे रहते हैं। वे उनसे अपने दिल की बातें नहीं कर पाते। अपनी भावनाओं को उनके साथ साथ शेयर नहीं कर पाते। इसलिए वे भावनात्मक रूप से संतुष्ट नहीं हो पाते। इसी अकेलेपन को दूर करने के लिए वे एस्कॉर्ट के पास आने लगे हैं और यह ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। डेनियल कहती हैं कि अब वे क्लाइंट को डील करने के बाद भावनात्मक रूप से थक जाती हैं। डेनियल बताती हैं कि वे अपने इंस्टाग्राम पेज पर अकसर दिलचस्प किस्से शेयर करती हैं। उनके पेज पर 150 से ज्यादा पोस्ट और 80 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें:संभोग के दौरान कंडोम बदलना क्यों जरूरी? रिसर्च में सामने आया सबसे बड़ा खतरा
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
39 mins agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
3 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
4 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
8 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
12 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
14 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
14 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
14 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
14 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines