'80% आदमी अंतरंग नहीं होते'...पुरुषों के नए ट्रेंड को लेकर सेक्स वर्कर का चौंकाने वाला खुलासा

Prostitute Micki Daniels Interview: सेक्स वर्कर मिकी डेनियल ने अपने एक इंटरव्यू में पुरुषों के नए ट्रेंड को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि आजकल एस्कॉर्ट वर्ल्ड के क्लाइंट्स में जो नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है, उस पर कोई विश्वास नहीं करेगा, लेकिन वह खतरनाक है।

Micki Daniels

Micki Daniels

Prostitute Revealed Escort World New Norms: एक सेक्स वर्कर का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह इंटरव्यू ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन की रहने वाली 29 साल की मिकी डेनियल का है, जो एस्कॉर्ट वर्ल्ड में काम करती है। एस्कॉर्ट का काम ग्राहकों को साथ शारीरिक संबंध बनाना और उनकी शारीरिक जरूरत को पूरा करना है। इसके लिए वह एक घंटे के 1300 डॉलर चार्ज करती है। मिकी ने एस्कॉर्ट वर्ल्ड पर स्टोरी करने वाले एक पत्रकार को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि आजकल उनके ग्राहकों का ट्रेंड बदल गया है, जो उनकी दुनिया के लिए सही नहीं है। इससे एस्कॉर्ट वर्ल्ड को नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक संबंध नहीं बनाते आजकल पुरुष

इंटरव्यू में खुलासा करते हुए डेनियल ने बताया कि आजकल वह 80 प्रतिशत पुरुषों के साथ अंतरंग नहीं होती है, क्योंकि वे शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहते। वे बस उसके साथ समय बिताते हैं। अपने दिल की बातें शेयर करते हैं। अपनी तकलीफ, अपना दुख, अपने साथ हुए हादसों-घटनक्रमों के बारे में बताते हैं और फिर हंसते खेलते चले जाते हैं। कोई इस पर विश्वास नहीं करेगा, लेकिन यह सच है कि आजकल के आदमियों को शारीरिक नहीं, भावनात्मक संबंधों की जरूरत है, क्योंकि वे भावनात्मक रूप से अकेलापन महसूस करते हैं। ज्यादातर बुकिंग ऐसी आती है कि ग्राहक कहते सेक्स नहीं करना, बस साथ में समय बिताना है।

विज्ञापन

शादीशुदा और गर्लफ्रेंड वाले आदमी आते

HT की रिपोर्ट के अनुसार, डेनियल कहती हैं कि आधे से ज्यादा ग्राहक शादीशुदा होते हैं या उनकी गर्लफ्रेंड होती है, लेकिन वे कहते हैं कि उन्हें शारीरिक सुख तो मिल जाता है, लेकिन पार्टनर होने के बावजूद वे अकेलापन फील करते हैं, क्योंकि वे उन्हें खुश करने में लगे रहते हैं। वे उनसे अपने दिल की बातें नहीं कर पाते। अपनी भावनाओं को उनके साथ साथ शेयर नहीं कर पाते। इसलिए वे भावनात्मक रूप से संतुष्ट नहीं हो पाते। इसी अकेलेपन को दूर करने के लिए वे एस्कॉर्ट के पास आने लगे हैं और यह ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। डेनियल कहती हैं कि अब वे क्लाइंट को डील करने के बाद भावनात्मक रूप से थक जाती हैं। डेनियल बताती हैं कि वे अपने इंस्टाग्राम पेज पर अकसर दिलचस्प किस्से शेयर करती हैं। उनके पेज पर 150 से ज्यादा पोस्ट और 80 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ