ब्रिटेन के प्रिंस हैरी के बारे में आई बड़ी खबर, उठाने वाले हैं ये कदम; करीबियों से ली सलाह

प्रिंस हैरी ने संयुक्त राज्य अमेरिका में अपनी संभावित वापसी की योजना पर अपने कुछ भरोसेमंद पूर्व सहयोगियों से सलाह मांगी थी। जिन्होंने उन्हें यूके में ज्यादा समय बीताने की सलाह दी है।

Prince Harry, Royal family, Meghan Markle, king charles 3

Prince Harry

विज्ञापन

Prince Harry plotting Royal return from US exile: ब्रिटेन के प्रिंस हैरी के बारे में बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह अपनी पत्नी मेघन मार्कल के साथ यूके में वापसी कर सकते हैं। हाल ही में उन्हें यूके में अधिक समय बीताते देखा गया है। बताया जा रहा है कि इसके लिए वह अपने पुराने ब्रिटिश सर्कल के भी संपर्क में हैं। बता दें 2020 में उन्होंने अपनी शाही जिम्मेदारियों से किनारा कर लिया था और अपनी पत्नी के साथ कैलिफोर्निया रहने चले गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रिंस हैरी कथित तौर पर ब्रिटेन के अपने पूर्व सहयोगियों से संपर्क में हैं। वह ब्रिटेन में संभावित वापसी पर विचार कर रहे हैं और किंग चार्ल्स III से अपने संबंध सुधारने पर काम कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हाल ही में प्रिंस हैरी की पीआर रणनीति में कई बदलाव किए गए हैं। जिसमें उनकी सार्वजनिक छवि को चेंज करने और अपने फैमिली रिलेशन को सुधारने पर काम करने के प्रयास दिखते हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी वापसी के बारे में उनके कुछ करीबियों ने भी पुष्टि की है।

विज्ञापन

शाही परिवार के करीबियों से साधा संपर्क

सूत्रों के अनुसार प्रिंस हैरी ने संयुक्त राज्य अमेरिका में अपनी संभावित वापसी की योजना पर अपने कुछ भरोसेमंद पूर्व सहयोगियों से सलाह मांगी थी, जिन्होंने उन्हें यूके में अधिक समय बिताने और अपने पिता, किंग चार्ल्स तृतीय के साथ संबंधों को सुधारने की सलाह दी थी। इसके अलावा अब प्रिंस ने खुद को अपने हॉलीवुड प्रचारकों से अलग कर लिया है। वह अपने शाही परिवार से जुड़े अपने पुराने दोस्तों और परिचितों से लगातार संपर्क में हैं और उनके साथ समय बिता रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ