प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे चीन और जापान, ट्रंप के टैरिफ का मिलेगा करार जवाब

प्रधानमंत्री मोदी हाल ही कई देशों की यात्राएं कर वापस भारत लौटे हैं। इस बीच टैरिफ को लेकर ट्रंप ने कई बार धमकी दी। अब ट्रंप का टैरिफ भारत में लागू हो गया। पीएम मोदी ट्रंप टैरिफ के तोड़ के लिए जापान और चीन जाएंगे। पीएम मोदी जापान में वार्षिक द्विपक्षीय बैठक शामिल होंगे।

Prime Minister Narendra Modi, China, Japan, Trump Tariff, PM Modi, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन, जापान, ट्रंप टैरिफ, प्रधानमंत्री मोदी

पीएम मोदी जाएंगे जापान और चीन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अगस्त को जापान जाएंगे। इसके बाद 31 से 1 सितम्बर तक चीन के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी चीन में SCO की बैठक में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी की दोनों यात्राओं को ट्रंप टैरिफ के लागू होने के बाद भारत की कूटनीतिक तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

टैरिफ को लेकर ट्रंप ने दी धमकी

प्रधानमंत्री मोदी हाल ही कई देशों की यात्राएं कर वापस भारत लौटे हैं। इस बीच टैरिफ को लेकर ट्रंप ने कई बार धमकी दी। अब ट्रंप का टैरिफ भारत में लागू हो गया। पीएम मोदी ट्रंप टैरिफ के तोड़ के लिए जापान और चीन जाएंगे। पीएम मोदी जापान में वार्षिक द्विपक्षीय बैठक शामिल होंगे। इसके बाद चीन Zhengzhou सिटी में शंघाई सहयोग संघटन (SCO) की बैठक में भी शामिल होंगे। पीएम मोदी करीब 2 दिन में चीन में रहेंगे। इस दौरान पीएम चीन के राष्ट्रपति समेत वहां के कई बड़े कारोबारियों से भी मुलाकात करेंगे।

पीएम के रूप में मोदी की छठी चीन यात्रा

2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन सैन्य संघर्ष के बाद यह मोदी की पहली चीन यात्रा होगी। मोदी इससे पहले 2018 में चीन गए थे। प्रधानमंत्री के रूप में यह मोदी की छठी चीन यात्रा होगी, जो 70 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की चीन की सबसे अधिक यात्राएं हैं। इस बार पीएम मोदी की चीन यात्रा को बहुत अहम माना जा रहा है। वहीं अमेरिका की पीएम मोदी की इस यात्रा पर पैनी नजर रहेगी।

विदेश मंत्री की यात्रा से चीन से हालात हुए बेहतर

भारत-पाकिस्तान संघर्ष के समय आतंकवाद पर चीन का रुख निराशाजनक रहा। चीन उस समय पाकिस्तान के साथ खड़ा नजर आया था। इसके बाद विदेश मंत्री जयशंकर के चीन दौरे से हालात थोड़े बेहतर हुए। बाद में अमेरिका द्वारा शुरू किए गए टैरिफ युद्ध से वैश्विक परिदृश्य तेज़ी से बदला है। ऐसे में चीन और भारत दोनों को आपसी सहयोग बढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है। बताया जा रहा है कि दोनों देश मिलकर ट्रंप के भारी भरकम टैरिफ का भी हल निकालेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ