Donald Trump: 100 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी से मुकर गए ट्रंप, अमेरिका-रूस बिजनेस पर बोले- मुझे नहीं पता

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप अपने कहे शब्दों में ही घिरते नजर आ रहे हैं। वाशिंगटन डी.सी. में आयोजित की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई मुद्दों पर बात की। भारत ने अमेरिका पर रूस के साथ बिजनेस करने का दावा किया। इस पर भी ट्रंप ने अपनी बात रखी।

Donald Trump

Photo Credit- News24GFX

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत को लेकर बयान दे रहे हैं। रूस से भारत का तेल खरीदना उनको खटक रहा है, जिसको लेकर लगातार उनकी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ट्रंप ने भारत को धमकी दी कि अगर भारत तेल खरीदना जारी रखता है तो उस पर अमेरिका ज्यादा टैरिफ लगाएगा। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें ट्रंप ने टैरिफ, रूस और भारत पर बात की। उन्होंने कहा कि मैंने रूस के साथ बिजनेस करने वाले देशों पर कभी भी 100 फीसदी टैरिफ लगाने की बात नहीं की। साथ ही उन्होंने भारत की उस टिप्पणी पर का भी जवाब दिया, जिसमें भारत ने अमेरिका और रूस के साथ में बिजनेस करने को लेकर बात की थी।

‘कभी टैरिफ की प्रतिशत नहीं बताया’

डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले रूस के साथ बिजनेस करने वाले देशों को धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर कोई रूस के साथ बिजनेस करेगा, तो उन पर 100 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। अब अपनी उस टिप्पणी से ट्रंप ने किनारा कर लिया है। ट्रंप से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘हमारी तरफ से कभी भी टैरिफ का प्रतिशत नहीं बताया गया था।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘हम 100 फीसदी नहीं, लेकिन एक बड़ा हिस्सा जरूर लगाएंगे।’ उन्होंने कल रूस के साथ होने वाली मीटिंग पर भी बात की।

ट्रंप को नहीं रूस के साथ बिजनेस की जानकारी

भारत पर अमेरिका की लगातार टिप्पणियों पर भारत ने अमेरिका को जवाब दिया था। भारत ने रूस और अमेरिका के साथ में बिजनेस को लेकर कहा था कि खुध भी वह उनके साथ काम कर रहा है। इस पर डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब देते हुए कहा कि ‘मुझे इस बारे में नहीं पता कि अमेरिका रूस से केमिकल खरीदता है। अगर ऐसा है तो इसकी जांच की जाएगी।’

ट्रंप ने दो दिन पहले ही भारत पर ज्यादा टैरिफ लगाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि रूस से तेल खरीदकर भारत यूक्रेन में जंग के लिए मदद कर रहा है। वहीं, भारत ने ट्रंप के इस बयान को अविवेकपूर्ण बताते हुए खारिज कर दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ