अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्ंप की एक बार फिर पाकिस्तान से हमदर्दी सामने आई है। कुछ ही दिनों में पाकिस्तान के पीएम शहबाज और फील्ड मार्शल अमेरिका दौरे पर जाने वाले हैं। इससे पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी है। ट्रंप ने पाकिस्तान के पीएम और फील्ड मार्शल की आगामी यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि व्हाइट हाउस में महान नेता आ रहे हैं।
ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि हमारे पास एक महान नेता आ रहे हैं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और फील्ड मार्शल। फील्ड मार्शल बहुत महान व्यक्ति हैं और प्रधानमंत्री भी दोनों। वे आ रहे हैं। कहा कि वे इस कमरे (ओवल ऑफिस) में हो सकते हैं। ट्रंप के पाकिस्तान के प्रति इस प्रेम की मुख्य वजह नोबेल के लिए ट्रंप को नामित करना मानी जा रही है।
इस बैठक में शामिल होंगे शहबाज
व्हाइट हाउस के सार्वजनिक कार्यक्रम के अनुसार ट्रंप ओवल ऑफिस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ बंद कमरे में बैठक करेंगे। शरीफ न्यूयॉर्क में 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के बाद वाशिंगटन पहुंचेंगे। बता दें कि 23 सितंबर को शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति और 8 इस्लामी अरब देशों के नेताओं के बीच बैठक के बाद ट्रंप के साथ अनौपचारिक बातचीत की थी, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल था।
यह भी पढ़ें: क्या युद्ध शुरू करने जा रहा है अमेरिका? रक्षा सचिव ने बुलाई सेना की इमरजेंसी बैठक
मुलाकात की एक्स पर दी जानकारी
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और पाकिस्तान सहित आठ इस्लामी अरब देशों के नेताओं के बीच बातचीत के बाद अनौपचारिक आदान-प्रदान हुआ। प्रधानमंत्री शहबाज और उप प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री सीनेटर इशाक डार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चर्चा में शामिल हुए। बताया गया कि बैठक में ट्रंप ने रूस की कार्रवाइयों, विशेष रूप से यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। यूक्रेन की स्थिति का जिक्र करते हुए ट्रंप ने बैठक में कहा कि रूस और राष्ट्रपति पुतिन जो कर रहे हैं, उससे मैं बहुत असंतुष्ट हूं। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आया। वह बिना किसी कारण के लोगों की हत्या कर रहे हैं, और यह देखते हुए कि उन्होंने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया है, वे बहुत खराब स्थिति में हैं।
यह भी पढ़ें: 100% ट्रंप टैरिफ से भारत पर क्या पड़ेगा असर? अमेरिका को एक्सपोर्ट किए जाते हैं 31% फार्मा प्रोडक्ट्स
संबंधित खबरें
नेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
27 mins agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 hr agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
4 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
5 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
5 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
15 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines