मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को 7 महीने से ज्यादा हो गए हैं. पूरी दुनिया को अमेरिका और ईरान में जारी लड़ाई थमने का इंतजार है. इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ जारी टकराव बहुत जल्द खत्म हो जाएगा. उन्होंने ये भी दावा किया कि ये लड़ाई ट्रंप प्रशासन के सबसे कदमों में से एक है और इसे जरूर याद किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: ‘ग्राउंड हो जाएंगी सभी ईरानी एयरलाइंस…’, जंग में ट्रंप का नया हथियार; क्या है तेहरान को सबक सिखाने की रणनीति?
ट्रंप ने क्या कहा?
दरअसल, ट्रंप वॉशिंटन में AI बेस्ड एक नए फेडरल प्लेटफॉर्म को लॉन्च प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में ये बातें कहीं. उन्होंने कहा, ”आने वाले सालों में जब हमारे देश का इतिहास लिखा जाएगा, तो उसमें ईरान युद्ध को हमारे सबसे अहम कामों में से एक बताया जाएगा.” ट्रंप ने आगे कहा-”शायद वो इस युद्ध को इराक युद्ध की तरह ही देखेंगे, वही युद्ध जिसकी आपने खुद कई बार आलोचना की थी.”
‘परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे’
ट्रंप ने कहा कि ईरान बहुत बुरी तरह फेल हो रहा है. इस बीच उन्होंने ये बात फिर से दोहराई कि चाहे कुछ भी हो जाए वो ईरान को परमाणु हथियार रखने की कतई इजाजत नहीं देगा. ट्रंप ने ये भी दावा किया कि तेल की कीमतें कम होने वाली हैं. उन्होंने कहा, ”तेल की कीमतें वैसे ही नीचे गिरने वाली हैं जैसी कि मेरे इस्लामिक गणराज्य ईरान की छोटी सी यात्रा से पहले थीं.” इससे पहले रविवार को ईरान ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के साथ अपने विवाद को सुलझाने का एकमात्र तरीका कूटनीति ही है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज को फिर से खोलने के लिए तेहरान की शर्तें पहले जैसी ही हैं और बातचीत के जरिए ही दोनों देशों के बीच जारी तनाव को खत्म किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिका से समझौते के लिए रखी 7 शर्तें, कहा- नहीं मानीं तो निर्णायक होगी जंग, डोनाल्ड ट्रंप रहें तैयार
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
4 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
9 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
12 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
12 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
13 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
22 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines