मेक्सिको में आया 6.5 तीव्रता का जोरदार भूकंप, राष्ट्रपति क्लाउडिया ने बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, देखें Video

मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित कर रही थी, इसी बीच भूकंप के झटके महसूस होने के बाद उन्हें बीच में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस रोक हॉल छोड़ना पड़ा.

Mexico earthquake

नॉर्थ अमेरिकी देश मेक्सिको की राजधानी शुक्रवार को भूकंप के तेज झटकों से कांप गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक नेशनल भूकंप विज्ञान सेवा ने बताया कि मेक्सिको सिटी में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के झटके मेक्सिको की राजधानी में महसूस किए गए. इस बीच मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित कर रही थी, भूकंप के झटके महसूस होने के बाद उन्हें बीच में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस रोक हॉल छोड़ना पड़ा.

विज्ञापन

एएफपी के अनुसार, राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौजूद पत्रकारों के साथ रूम छोड़कर जाना पड़ा. हालांकि, कुछ मिनट बाद राष्ट्रपति लौट आईं. भूकंप विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मेक्सिको के दक्षिणी राज्य गुरेरो के सैन मार्कोस कस्बे के पास प्रशांत तट पर स्थित अकापुल्को रिसॉर्ट के नजदीक था.

विज्ञापन

हिचकोले खाने लगीं ऊंची-ऊंची इमारतें


भूकंप के झटके इतने तेज थे कि ऊंची इमारतें भी हिचकोले खाने लगीं. सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोगों को इमारतों से बाहर निकलते देखा जा सकता है. आशंका जताई जा रही है कि भूकंप के झटको से कुछ इमारतों को नुकसान पहुंच सकता है. भूकंप का असर अकापुल्को के तटीय क्षेत्रों से लेकर घनी आबादी वाले शहर के सेंटर तक महसूस किया गया. मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया ने एक्स पोस्ट में बताया कि राज्य के राज्यपाल से बात करने के बाद कहा कि गुरेरो में तत्काल किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि राजधानी मेक्सिको सिटी में भी किसी नुकसान की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

बजने लगा भूकंप का अलार्म


तेज भूकंप ने दक्षिणी और मध्य मेक्सिको को बुरी तरह हिला दिया, जिससे राष्ट्रपति क्लाउडिया की नए साल की पहली प्रेस ब्रीफिंग भूकंप के अलार्म बजने के कारण बाधित हो गई. मेक्सिको सिटी और अकापुल्को के निवासी और पर्यटक भूकंप के झटके शुरू होते ही सड़कों पर दौड़ पड़े. भूकंप की सूचना मिलते ही, मैक्सिको सिटी के अधिकारियों ने मानक सुरक्षा जांच शुरू और राष्ट्रपति ने पुष्टि की कि भूकंप की वजह से राजधानी के बुनियादी ढांचे को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ