ट्रंप की धमकी पर आया ईरान का पहला रिएक्शन, याद दिलाया वो फेल मिशन जिसमें हुई थी 8 सैनिकों की मौत

ईरान में पिछले कुछ दिनों से देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं और सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. इसी मामले को लेकर बीते कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई सरकार को धमकी दी थी, जिसके बाद अब खामेनेई सरकार ने ट्रंप को करारा जवाब दिया है.

iran trump

ईरान में पिछले कुछ दिनों से देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं और सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. इसी मामले को लेकर बीते कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई सरकार को धमकी दी थी, जिसके बाद अब खामेनेई सरकार ने ट्रंप को करारा जवाब दिया है. खामेनेई के एक करीबी सलाहकार ने कहा है कि अमेरिका को अपने सैनिकों की चिंता करनी चाहिए.

विज्ञापन

ट्रंप की खुलेआम चेतावनी पर ईरान के सुरक्षा प्रमुख का रिएक्शन आया है. उन्होंने अमेरिका को हद में रहने की हिदायत देते हुए पुराने ‘फेलियर रेस्क्यू मिशन’ के बारे में ट्रंप को याद दिलाया है, जिसमें अमेरिका की खूब बेइज्जती हुई थी.

विज्ञापन

अपने सैनिकों की करनी चाहिए चिंता- ईरान

ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी ने चेतावनी देते हुए लिखा ‘इजरायली अधिकारियों और ट्रंप के बयानों से अब पर्दे के पीछे की सारी बातें साफ हो गई है. हम विरोध कर रहे दुकानदारों के रुख और उपद्रवी तत्वों की हरकतों में फर्क समझते हैं, और ट्रंप को यह समझना चाहिए कि इस आंतरिक मामले में अमेरिका का हस्तक्षेप पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर देगा और अमेरिका के हितों को नुकसान पहुंचाएगा. अमेरिकी जनता को यह जानना चाहिए कि इस दुस्साहस की शुरुआत ट्रंप ने ही की है. उन्हें अपने सैनिकों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए’.

‘ईरानी अमेरिका के रेस्क्यू रिकॉर्ड को जानते हैं’

ईरान के सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली शमखानी ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने ट्रंप की चेतावनी का जवाब दिया है जिसमें उन्हें कहा है कि ‘ईरानी अमेरिका के ‘रेस्क्यू रिकॉर्ड’ को अच्छी तरह जानते हैं, इराक और अफगानिस्तान से लेकर गाजा तक ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा एक ‘रेड लाइन’ है और इसमें किसी भी दखल देने वाले हाथ को काटकर जवाब दिया जाएगा’. ये खुलेआम ट्रंप को एक चेतावनी है. इसके अलावा सिर्फ वॉर्निंग ही नहीं ‘रेस्क्यू रिकॉर्ड’ वाली टिप्पणी भी ट्रंप को याद दिलाई गई है, जो कि अमेरिका के शर्मनाक और फेल हुए रेस्क्यू मिशन को याद दिलाने वाला एक कमेंट है.

विज्ञापन

अमेरिका का वो फेल मिशन…

मिली जानकारी के अनुसार, 4 नंवबर, 1979 में ईरान में इस्लामी क्रांति जोरों पर थी. उस दौरान अयातुल्ला खुमैनी की अगुवाई में क्रांतिकारियों ने अमेरिकी दूतावास पर धावा बोल दिया था और 52 अमेरिकी राजनयिकों और नागरिकों को बंधक बना लिया था. इस घटना के चलते पूरी दुनिया हैरान थी.

उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर के पास इस संकट को सुलझाने के लिए केवल दो रास्ते थे: कूटनीति या बल. जब कूटनीति फेल होती दिखी, तो कार्टर ने 16 अप्रैल, 1980 को एक खुफिया बचाव मिशन को मंजूरी दी और इसे नाम दिया ‘ऑपरेशन ईगल क्लॉ’.

विज्ञापन

इसके बाद साल 1980 के अप्रैल महीने में अमेरिका ने ईरान के धूल भरे रेगिस्तान में एक रेस्क्यू मिशन चलाया था. इस ऑपरेशन को अमेरिका ने ‘ऑपरेशन ईगल क्लॉ’ नाम दिया था. अमेरिका का ये मिशन बुरी तरह फेल हुआ था और इसमें अमेरिका के 8 सैनिकों की मौत हो गई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ