PoK Election Violence: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में तथाकथित विधानसभा चुनाव के पहले चरण की शुरुआत हिंसा, फायरिंग और चुनावी अनियमितताओं के आरोपों के बीच हुई. कई मतदान केंद्रों पर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला, जबकि कुछ स्थानों पर बैलेट बॉक्स जलाए गए और लूटे जाने की घटनाओं ने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए. इन घटनाओं में एक राजनीतिक कार्यकर्ता की मौत का मामला भी सामने आया है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं जिसमें 9 लोगों की मौत की खबर है.
13 सीटों पर हुआ मतदान
रिपोर्टों के अनुसार, पहले चरण के तहत मीरपुर डिवीजन की 13 सीटों पर मतदान कराया गया. मतदान सुबह शुरू हुआ, लेकिन दिन चढ़ने के साथ कई इलाकों से झड़पों और हिंसा की खबरें सामने आने लगीं. कोटली जिले में प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच हुई फायरिंग में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया.
भिंबर और कोटली में जलाए गए बैलेट बॉक्स
मिली जानकारी के अनुसार, भिंबर और कोटली सहित कई क्षेत्रों में बैलेट बॉक्स जलाने की घटनाएं भी सामने आईं. इसके अलावा मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने के भी आरोप लगे. हालात बिगड़ने के बाद कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान अस्थायी रूप से रोकना पड़ा.
मतदान के दौरान प्रमुख राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर धांधली, मतदाताओं को डराने-धमकाने और प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग के भी आरोप लगाए. पीपीपी नेतृत्व ने चुनाव आयोग से हिंसा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवाब मांगा, जबकि अन्य दलों ने भी निष्पक्ष मतदान पर सवाल उठाए. दूसरी ओर, स्थानीय नागरिक संगठनों ने भी चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर चिंता जताई.
यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ ‘ड्रैगन’ की नई चाल, बॉर्डर पर बने अपने एयरपोर्ट पर तैनात किए 11 फाइटर जेट, जानें क्या है प्लान?
कोटली में PPP कार्यकर्ता की मौत
कोटली जिले से भी हिंसा की खबर सामने आई, जहां पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) ने कहा कि नक्याल में हुई एक झड़प के दौरान उसके कार्यकर्ता मुख्तार यूनुस की मौत हो गई. पार्टी ने हत्या के लिए राजनीतिक विरोधियों को जिम्मेदार ठहराया, जबकि विरोधी गुटों ने इन आरोपों से इनकार किया. इसके अलावा, PPP ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि LA-1 मीरपुर में हथियारों से लैस लोगों ने वोटों की गिनती की प्रक्रिया में दखल दिया.
पार्टी का दावा है कि हथियारों से लैस लोग यूनियन काउंसिल ओनाह के पोलिंग स्टेशनों में घुसे और वोटों की गिनती में बाधा डाली. पार्टी ने चुनाव अधिकारियों से तुरंत दखल देने और चुनावी सामग्री की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने की मांग की.
संबंधित खबरें
'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
25 mins agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
1 hr ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
4 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
6 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
7 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
9 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
10 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
12 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
13 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines