प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ASEAN समिट में शामिल होने के लिए मलेशिया नहीं जा रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी इसमें वर्चुअली शामिल होंगे. इस समिट में हिस्सा लेने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर मलेशिया जाएंगे. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर 26 अक्टूबर को 22वें आसियान – भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को जाना था.
मलेशिया द्वारा आयोजित इस शिखर सम्मेलन में ASEAN – भारत संबंधों पर चर्चा की जाएगी और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए नई पहलों पर चर्चा की जाएगी. विदेश मंत्रालय ने कहा कि ASEAN के साथ मज़बूत होते संबंध भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण का एक प्रमुख स्तंभ बने हुए हैं.
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ASEAN नेता संयुक्त रूप से ASEAN – भारत संबंधों में प्रगति की समीक्षा करेंगे और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने की पहलों पर चर्चा करेंगे.
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने बताया कि पीएम मोदी ने मुझे बताया कि भारत में चल रहे दीपावली समारोह के कारण वह वर्चुअल माध्यम से इसमें शामिल होंगे. मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं. मैं भारत के सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं.
इसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बातचीत की औरसोशल मडिया पर लिखा कि मेरे प्रिय मित्र मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई. मलेशिया की आसियान अध्यक्षता के लिए उन्हें बधाई दी और आगामी शिखर सम्मेलनों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी.
बता दें कि 27 अक्टूबर को विदेश मंत्री एस. जयशंकर कुआलालंपुर में 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री का प्रतिनिधित्व करेंगे. पूर्वी एशियाई शिखर सम्मेलन हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए चुनौतियों पर विचार-विमर्श और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की जाएगी.
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 hr agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
10 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
12 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
13 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
15 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
15 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines