Japan Ambassador Video: पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने पत्नी के साथ महाराष्ट्रियन स्टाइल के स्ट्रीट फूड का जमकर लुत्फ उठाया। उन्होंने बड़ा पाव खाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। पीएम मोदी ने उनके वीडियो पर जवाब दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि ये ऐसी प्रतियोगिता है जिसे आप हारकर बुरा नहीं मान सकते हैं।
राजदूत हिरोशी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उनकी पत्नी ने उन्हें हरा दिया है। यह भी कहा कि बड़ा पाव उनके लिए बहुत मसालेदार था। बताया कि उन्हें भारत का स्ट्रीट फूड बहुत पसंद है…लेकिन थोड़ा तीखा कम प्लीज।
पीएम मोदी बोले- देखकर अच्छा लगा
पीएम मोदी ने जापान के राजदूत के वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी प्रतियोगिता है, जिसे आप हारने का बुरा नहीं मान सकते, श्रीमान राजदूत। आपको भारत की पाक विविधता का आनंद लेते हुए और इसे इतने नए तरीके से पेश करते हुए देखकर अच्छा लगा। वीडियो आते रहें!
यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट
राजदूत सुजुकी के वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें अन्य व्यंजनों को खाने की सलाह दी है। एक यूजर ने लिखा कि आप बहुत बहादुर हैं, इनमें सचमुच बहुत सारी मिर्च हैं। आपको अपने पेट को ठंडा करने के लिए आम की लस्सी या आम की आइसक्रीम लेनी चाहिए। कई लोगों ने छाछ, मिठाई खाने की सलाह दी है।
मार्च में पीएम फुमियो ने दिल्ली में खाए थे गोलगप्पे
मार्च में जापान के प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा भारत के दौरे पर आए थे। उन्होंने पीएम मोदी के साथ दिल्ली में बुद्ध जयंती पार्क की यात्रा के दौरान गोल-गप्पे, आम पना और लस्सी पी थी।
यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: यौन शोषण के फोटो, वीडियो-ऑडियो दें, दिल्ली पुलिस ने पहलवानों से बृजभूषण के खिलाफ मांगे सबूत
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
4 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
6 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
10 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
11 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
14 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
14 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
18 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
18 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
18 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines