Wrestlers Protest: 'यौन शोषण के फोटो, वीडियो-ऑडियो दें...', दिल्ली पुलिस ने पहलवानों से बृजभूषण के खिलाफ मांगे सबूत

Wrestlers Protest, Delhi Police, Brij Bhushan Sharan Singh

Wrestlers Protest

Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाली महिला पहलवानों से सबूत मांगे हैं। कहा है कि आरोपों के समर्थन में तस्वीरें, वीडियो या व्हाट्सएप चैट संदेश दे सकते हैं। पुलिस ने खुद भी सबूत जुटाने की कोशिश की है। पुलिस को 15 जून तक कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करनी है।

विज्ञापन

इस नियम के तहत मांगे सबूत

दरअसल, भारतीय दंड प्रक्रिया की संहिता की 91 धारा के तहत जांच अधिकारी को अधिकार है कि वह शिकायतों पर मामले से संबंधित किसी भी दस्तावेज को मांग सकता है।

विज्ञापन

पहलवानों को पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं

बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर पहलवान अड़े हुए हैं। पहलवान बजरंग पुनिया ने शनिवार को एक इंटरव्यू में कहा कि प्रदर्शनकारियों को पुलिस जांच पर भरोसा नहीं है। भाजपा सांसद को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके जेल से बाहर होने से जांच में बाधा आ रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस बृज भूषण सिंह के मौजूद होने के बावजूद एक महिला पहलवान को भारतीय कुश्ती महासंघ के कार्यालय ले गई। महिला ने पूछा कि क्या बृजभूषण सिंह कार्यालय में थे। पुलिस ने झूठ बोला और कहा कि वह नहीं थे। जब वह आई तो वह डर गई।

विज्ञापन

साक्षी मलिक बोलीं- गिरफ्तार हों बृजभूषण सिंह

ओलंपियन साक्षी मलिक ने कहा कि बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली सात महिला पहलवानों में शामिल नाबालिग ने दबाव में अपना बयान बदल दिया। उसमझौता करने के लिए हम पर भारी दबाव है। उन्होंने बृजभूषण सिंह पर शिकायतकर्ताओं को धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के बिना निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ