प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की. बता दें कि यह मुलाकात उनके इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण के दौरान हुई है.
वहीं, जब प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे तो भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसी दौरान पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया के पीएम अल्बनीज से मुलाकात हुई. इस स्वागत समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिनमें दोनों देशों की साझा विरासत की झलक देखने को मिली.
स्वागत समारोह की एक खास बात ऑस्ट्रेलियन-इंडिया ऑर्केस्ट्रा की प्रस्तुति थी, जिसमें उन्होंने ‘मां तुझे सलाम’ गीत पेश किया.
X पर परफॉर्मेंस का एक वीडियो शेयर करते हुए मोदी ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया-इंडिया ऑर्केस्ट्रा की ‘मां तुझे सलाम’ की दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति शानदार थी. इसने बहुत खूबसूरती से दिखाया कि संगीत हमारे लोगों के बीच के रिश्तों को कैसे मजबूत करता है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘इस यादगार परफॉर्मेंस के लिए ऑर्केस्ट्रा के हर सदस्य को बधाई. यह ‘वंदे मातरम’ की ग्लोबल लोकप्रियता को भी दिखाता है, खासकर ऐसे समय में जब हम इसकी 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं.’
यह भी पढ़ें- ‘बिकाऊ नहीं है US सिटिजनशिप’, जन्मजात नागरिकता पर फिर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे ट्रंप, दोबारा सुनवाई की मांग
वाद्ययंत्रों ने दोनों देशों के बीच के सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाया- PM मोदी
प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के प्राचीन वाद्ययंत्र ‘डिजेरिडू’ और भारत के ‘तबला’ की जुगलबंदी वाला एक म्यूजिकल परफॉर्मेंस भी देखा, जिसे डिजेरिडू कलाकार रॉन मरे और तबला वादक डॉ. सैम इवांस ने पेश किया.
इस परफॉर्मेंस की एक वीडियो शेयर करते हुए मोदी ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के प्राचीन डिजेरिडू और भारत के तबले की जुगलबंदी वाला एक बहुत ही शानदार म्यूजिकल परफॉर्मेंस देखा. इन दोनों सदाबहार वाद्ययंत्रों के बीच का तालमेल हमारे दोनों देशों के गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव को खूबसूरती से दर्शाता है.’
उन्होंने संगीत की परंपराओं को संजोने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए कलाकारों की तारीफ भी की.
पीएम मोदी और अल्बनीज के बीच होगी कई अहम मुद्दों पर चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के पहले चरण में इंडोनेशिया की यात्रा पूरी करने के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं. अपनी तीन दिन की यात्रा के दौरान, पीएम मोदी और अल्बनीज के बीच रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, शिक्षा, लोगों की आवाजाही और आपसी संबंधों में सहयोग को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा होने की उम्मीद है.
यात्रा से पहले अपने बयान में, पीएम मोदी ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया की यात्रा से उभरती और अहम टेक्नोलॉजी, खेल और खेल विज्ञान के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और गहरा करने का मौका भी मिलेगा.
ऑस्ट्रेलिया में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद, प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड जाएंगे, जो उनके तीन देशों के दौरे का आखिरी चरण होगा.
संबंधित खबरें
'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
14 mins agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
7 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
7 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
10 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
19 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
23 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
23 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines