नई दिल्ली: पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र (UN) के महा सचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) से फोन पर बात की है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने संयुक्त राष्ट्र के महा सचिव (UN Secretary General) एंटोनियो गुटेरेस से कांगो (Congo) हमले का जांच कराए जाने का आग्रह किया।
और पढ़िए – काबुल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शापेजा क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान धमाका, कई जने हताहत
आपको बता दें कि अफ्रीकी देश कांगो में यूएन की शांति सेना (Peace Mission) के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को दो भारतीय जवानों (Indian Soldier) की मौत हो गई थी। टेलीफोन पर बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने एंटोनियो गुटेरेस से कांगो में शांति सैनिकों पर हालिया हमले की शीघ्र जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
जानकारी के मुताबिक इस बातचीत के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने एंटोनियो गुटेरेस कांगो में हिंसक प्रदर्शन के दौरान शहीद हुए दोनों भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों के परिवारों के साथ-साथ सरकार और भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मोनुस्को के खिलाफ हमले की अपनी स्पष्ट निंदा दोहराई और तत्काल जांच करने में हर संभव कार्रवाई का भरोसा दिया।
और पढ़िए – केरल के इंजीनियर ने लॉकडाउन में बना दिया विमान, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भारत की प्रतिबद्धता के बारे में गुतारेस को अवगत कराया और कहा कि अभी तक इसके तहत 2,50,000 भारतीय शांति दूतों ने सेवा की है और इस दौरान 177 भारतीय शांति दूतों ने अपना सर्वोच्च बलिदान भी दिया है जो कि किसी भी देश के शांति दूतों की संख्या से सर्वाधिक है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भिड़ में घुसी कार, 10 लोग गंभीर घायल
1 hr agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ाने भरने पर लगाया था बैन
2 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
13 hrs agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
17 hrs agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
17 hrs agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
21 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
23 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
1 day agoAaj Ki Taaza Khabar: जब सरकार कमजोर हो जाती है, तो अन्याय करती है- अखिलेश यादव
1 day ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines