Ukraine-Russia War : रूस और यूक्रेन के बीच पिछले दो साल से ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है। रूस की सेना ने यूक्रेन के अंदर घुसकर कई शहरों पर कब्जा कर लिया, लेकिन इसके बावजूद राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की झुकने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यूएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर भारत अपने दोस्त रूस को नहीं रोकता तो आज यूक्रेन पूरी तरह से बर्बाद हो जाता।
यह भी पढ़ें : काला जठेड़ी की शादी से पहले बड़े गैंगवार की साजिश, दिल्ली पुलिस को मिली सफलता
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इस युद्ध के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन पर परमाणु हमला करने जा रहे थे, जिससे पूरी दुनिया में तबाही मच जाती। भारत ने इस तबाही को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दखल के बाद पुतिन ने परमाणु हमला नहीं किया। अमेरिका के दो टॉप अधिकारियों ने यह दावा किया है।
रूस के परमाणु अटैक की प्लानिंग से परेशान था यूएस
यह मामला साल 2022 के फरवरी महीने का है, जब रूस यूक्रेन पर परमाणु अटैक करने की प्लानिंग कर रहा था। इसे लेकर अमेरिका काफी परेशान था। इस पर जो बाइडेड प्रशासन ने भारत समेत कुछ अन्य देशों से परमाणु हमले को टालने की गुहार लगाई। इसके बाद भारत और चीन समेत अन्य देशों के बड़े नेताओं ने रूस पर दबाव बनाया और उन्हें परमाणु हथियार के इस्तेमाल से रोक दिया। इस संकट को टालने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका सबसे अहम थी।
यह भी पढ़ें : Maharashtra: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, ED के रडार पर रहे विधायक ने शिंदे गुट का थामा दामन
पीएम मोदी ने पुतिन से की थी बात
इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की थी। इसके बाद यह खतरा टला। हालांकि, भारत ने हमेशा से आम नागरिक की हत्या की आचोलना की है। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति बनाए रखने की अपील भी की है। उज्बेकिस्तान के एससीओ शिखर सम्मेलन में मोदी ने पुतिन से साफ-साफ शब्दों में कहा था कि ये युग युद्ध का नहीं है।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
1 hr agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
4 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
6 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
8 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
11 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
15 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
17 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines