वैसे तो बिहार में चुनावी माहौल है। 6 नवंबर को पहले चरण में विधानसभा के लिए मतदान होना है। इसको लेकर बिहार में पीएम, सीएम, विपक्ष के बीच खूब आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं। विपक्ष कई मुद्दों पर पीएम मोदी का घेराव करते हैं। लेकिन यह विरोध यहीं नहीं रुकता है। अब पीएम मोदी अमेरिका में भी मुद्दा बन गए हैं। न्यूयॉर्क शहर में मेयर पद के चुनाव में पीएम मोदी पर वोट लेने की कोशिश हो रही है।
अमेरिका के न्यूयॉर्क में मेयर पद का चुनाव होने वाला है। यहां डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जोहराम ममदानी हैं, इन्होंने न्यूयॉर्क के एक गुरुद्वारे में सार्वजनिक रूप से बयान दिया कि वर्तमान मेयर की वजह से न्यूयॉर्क में बहुत महंगाई है जबकि वर्तमान मेयर भारत के पीएम मोदी की सराहना में व्यस्त है। ममदानी ने अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए पीएम मोदी को टारगेट किया।
यह भी पढ़ें: अमेरिका के हैलोवीन वीकेंड में आतंक का साया, FBI ने नाकाम की साचिश, मिशिगन से कई संदिग्ध गिरफ्तार
अमेरिका के न्यूयॉर्क में 4 नवंबर को मेयर पद का चुनाव होने वाला है। इस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से जोहरान ममदानी, रिपब्लिकन पार्टी से कर्टिस स्लीवा और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो भाग ले रहे हैं। वर्तमान में डेमोक्रेटिक पार्टी के एरिक एडम्स न्यूयाॉर्क के मेयर हैं।
यह पहला मौका नहीं है जब ममदानी ने पीएम मोदी पर कोई बयान दिया हो। ममदानी पहले भी अपने चुनाव प्रचार में भारत के प्रधानमंत्री पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुके हैं, जिसका बड़े स्तर पर विरोध भी हुआ था। भारतीय-अमेरिकी संगठनों ने ममदानी को की बातों को विभाजनकारी बताया है। साथ ही ममदानी की उम्मीदवारी का विरोध भी किया है। हालांकि अब तक भारतीय विदेश मंत्रालय ने मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ अमेरिका का विज्ञापन, H-1B वीजा के ‘दुरुपयोग’ पर लगाए आरोप, बताया फायदा उठाने वाला
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
9 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
12 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
13 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
17 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
21 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
22 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
23 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
23 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
23 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines