'आपके दिल में धड़कता है भारत...', ग्रीस में प्रवासी भारतीयो से बोले PM मोदी, पढ़ें 6 बड़ी बातें
Edited By Bhola Sharma

PM Modi Greece Visit
Edited By Bhola Sharma

PM Modi Greece Visit
PM Modi Greece Visit Updates Speech Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की शाम ग्रीस की राजधानी एथेंस में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रीस के सर्वोच्च सम्मान, चंद्रयान-3 और सदियों पुराने ग्रीस-भारत रिश्तों पर अपनी बात रखी। पीएम ने कहा कि भारत ने एक नई उपलब्धि हासिल की है और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है। चांद पर तिरंगा फहराकर हमने दुनिया को भारत की क्षमताओं से अवगत कराया है। दुनिया भर से बधाई संदेश आ रहे हैं। सोशल मीडिया बधाई संदेशों से भरा पड़ा है। जब उपलब्धि इतनी बड़ी हो, इसका जश्न भी जारी है। आपके चेहरे कहते हैं कि आप दुनिया में कहीं भी हों, आपके दिल में भारत धड़कता है। मैं एक बार फिर आपको चंद्रयान-3 की शानदार सफलता पर बधाई देता हूं।
#WATCH | Athens, Greece | PM Narendra Modi says, "The Moon is a hot topic these days, so I will give one example by linking it to the Moon. In the last 9 years, the roads built in villages in India are of a total distance that can cover the distance between the Earth and the… pic.twitter.com/USZZkdYZXr
— ANI (@ANI) August 25, 2023
#WATCH | Greece | Members of the Indian diaspora greet and shake hands with PM Narendra Modi after his community event in Athens. pic.twitter.com/tZfLK7lesp
— ANI (@ANI) August 25, 2023
पीएम मोदी के कार्यक्रम से प्रवासी समुदायों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बाद में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भारतीय राष्ट्रगान गाया और प्रवासी भारतीयों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद पीएम मोदी एक दिवसीय दौरे पर एथेंस पहुंचे। एथेंस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेत्रिटिस ने स्वागत किया। एथेंस के होटल में उनके आगमन पर प्रवासी भारतीयों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया, जो होटल के बाहर ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगाते हुए एकत्र हुए थे। पीएम मोदी पिछले 40 साल में ग्रीस का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: