PM Modi Greece Visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिन के दौरे पर ग्रीस पहुंच गए हैं। ग्रीस की राजधानी एथेंस पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया। एथेंस एयरपोर्ट पर पहुंचने पर ग्रीक के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेत्रिटिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया।
इसके बाद एथेंस एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी सीधे एथेंस के ग्रांडे ब्रेटेन होटल पहुंचे। जहां होटल के बाहर भारी तादाद में भारतीय मूल के लोग बड़ी तादात में ढोल नगाड़ों के साथ मौजूद थे।
उन लोगों ढोल नगाड़ों के साथ प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी भी भारतीय समुदाय के लोगों के साथ उतनी है गर्मजोशी के साथ मिले। लोगों प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया। लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। आपको बता दें कि भारत लौटने से पहले आज रात प्रधानमंत्री मोदी का वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद करने का भी कार्यक्रम है।
भारत के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी आज ग्रीस में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भारतीय प्रधानमंत्री का ग्रीस की राष्ट्रपति कैटरीना सकेलारोपोउलो से मिलेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्रीस के पीएम किरियाकोस मित्सोताकिस से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।
इसके बाद वो पीएम किरियाकोस की ओर से आयोजित बिजनेस लंच में शामिल होंगे। इन मुलाकातों के दौरान दौनों के देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक, राजनीतिक और कूटनीतिक संबंधों पर भी चर्चा होगी।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति LAC पर तनाव कम करने पर सहमत, बड़ा सवाल- G20 में शामिल होने दिल्ली आएंगे शी जिनपिंग
और पढ़िए – देश-दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
5 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
5 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
9 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
10 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के आवास पर इंडिया ब्लॉक के नेता, चाय पर होगी चर्चा
10 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
18 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
20 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines