PM Modi Greece Visit :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिन के दौरे पर ग्रीस पहुंच गए हैं। ग्रीस की राजधानी एथेंस पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया। एथेंस एयरपोर्ट पर पहुंचने पर ग्रीक के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेत्रिटिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन

इसके बाद एथेंस एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी सीधे एथेंस के ग्रांडे ब्रेटेन होटल पहुंचे। जहां होटल के बाहर भारी तादाद में भारतीय मूल के लोग बड़ी तादात में ढोल नगाड़ों के साथ मौजूद थे।

विज्ञापन

उन लोगों ढोल नगाड़ों के साथ प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी भी भारतीय समुदाय के लोगों के साथ उतनी है गर्मजोशी के साथ मिले। लोगों प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया। लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। आपको बता दें कि भारत लौटने से पहले आज रात प्रधानमंत्री मोदी का वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद करने का भी कार्यक्रम है।

विज्ञापन

भारत के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी आज ग्रीस में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भारतीय प्रधानमंत्री का ग्रीस की राष्ट्रपति कैटरीना सकेलारोपोउलो से मिलेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्रीस के पीएम किरियाकोस मित्सोताकिस से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।

विज्ञापन

इसके बाद वो पीएम किरियाकोस की ओर से आयोजित बिजनेस लंच में शामिल होंगे। इन मुलाकातों के दौरान दौनों के देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक, राजनीतिक और कूटनीतिक संबंधों पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ