Turkey Earthquake: तुर्की और सीरिया को हिलाकर रख देने वाले भूकंप में हुई हजारों मौतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। इस दौरान पीएम मोदी भावुक भी हो गए। उन्होंने 2001 के गुजरात के भुज में आए भयंक भूकंप को याद किया जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी।
संसद के चल रहे बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले आज सुबह भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक हुई। पीएम मोदी बैठक में शामिल हुए थे। इस दौरान सांसदों को संबोधित करते हुए पीएम भावुक हो गए। उन्होंने 2001 के विनाशकारी भुज भूकंप को याद किया। बता दें कि पीएम मोदी उस वक्त गुजरात के CM थे। उन्होंने सांसदों को संबोधित करते हुए बचाव कार्यों के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया।
तुर्की को भेजी गई मानवीय सहायता के बारे में भी बताया
प्रधानमंत्री ने सोमवार को तुर्की और सीरिया दोनों में 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद आपदा प्रभावित देश को भारत सरकार की ओर से प्रदान की जा रही मानवीय सहायता का भी उल्लेख किया। पीएम ने कहा कि तुर्की जिस दौर से गुजर रहा है, उसे मैं भली-भांति समझ सकता हूं।
और पढ़िए –Jammu Kashmir: रामबन में ढहे तीन मकान, महिला बोली- अब हम कहां जाएंगे? भूस्खलन की बताई ये वजह…
बता दें कि 2001 में गुजरात के कच्छ जिले में भीषण भूकंप आया था, जिसमें 20 हजार से अधिक लोग मारे गए थे और 1.5 लाख से अधिक लोग घायल हुए थे। भूकंप से हजारों लोग बेघर भी हो गए थे। सोमवार तड़के तुर्की और सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद 4600 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और हजारों लोग घायल हुए हैं।
भारत ने सहायता के लिए तुर्की को भेजी सहायता
तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए भूकंप के झटकों के बाद भारत ने NDRF की एक टीम तुर्की भेजी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि तुर्की में खोज और बचाव के प्रयासों में सहायता के लिए आपदा राहत सामग्री और बचाव दल को लेकर भारतीय वायु सेना का पहला विमान आज भूकंप प्रभावित देश अदाना पहुंचा। 60 पैरा फील्ड अस्पताल और कर्मियों के साथ दो और C17 विमान भेजेगा।
संबंधित खबरें
हूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
2 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
5 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
5 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
8 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
15 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
16 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines