Pan Am Flight 759 Crash Memoir: डोमेस्टिक फ्लाइट अपने सफर पर थी। 27 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंची ही थी कि अचानक गर्म हवा का तेज झोंका (माइक्रोबर्स्ट) आया, प्लेन से टकराया और झटका लगने से प्लेन का बैलेंस बिगड़ गया। इसके बाद विमान 500 मील से ज्यादा की स्पीड से तेजी से मुंह के बल नीचे आया। पायलट ने विमान को किसी तरह सीधा किया। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग के लिए प्लेन को सपाट जगह देखी और विमान को इमरजेंसी लैंडिंग मोड में डाल दिया।
विमान रनवे पर उतरने से पहले इधर-उधर डमगमाता हुए पेड़ों से टकराया। इसके बाद घरों से टकराते हुए रनवे के आखिरी छोर पर रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। विमान में आग लगने से उसमें सवार सभी 145 लोग मारे गए। हादसे में जमीन पर रहने वाले 8 लोग भी मारे गए, जिनमें एक महिला और उसकी 8 साल की बेटी भी थी। वहीं उसकी 16 महीने की बेटी को मामूली खरोंचे आई। वह अपने पालने में मिली, जो जहाज के मलबे से ढका था। बाकी लोगों की सिर्फ लाशें बरामद हुई थीं।
हादसे का कारण खराब मौसम को बताया गया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा आज से 42 साल पहले 9 जुलाई 1982 को हुआ था। पैन एम फ्लाइट 759 ने बोइंग 727 प्लेन में मियामी से सैन डिएगो के लिए उड़ान भरी थी। न्यू ऑरलियन्स और लास वेगास में फ्लाइट का स्टॉपेज था, लेकिन उड़ान भरने के तुरंत ऊंचाई पर पहुंचते ही विमान माइक्रोबर्स्ट की चपेट में आने से क्रैश हो गया। विमान में 138 पैसेंजर्स और 7 क्रू मेंबर्स थे, जिन्होंने हादसे में जान गंवाई। कैप्टन 45 वर्षीय केनेथ एल मैकुलर थे।
फर्स्ट पायलट 32 वर्षीय डोनाल्ड जी पियर्स थे। फ्लाइट इंजीनियर 60 वर्षीय लियो बी नून थे। इनके अलावा 3 फ्लाइट क्रू मेंबर थे। मेडिकल टेस्ट में फ्लाइट के दौरान उन्हें नींद आने या स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या होने की पुष्टि नहीं हुई थी। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) ने हादसे की जांच की थी, जिन्होंने अपनी रिपोर्ट में हादसे का कारण खराब मौसम को बताया था। टेकऑफ के समय मौसम खराब नहीं था, उसक पूर्वानुमान था, लेकिन ऊंचाई पर जाने के बाद हवा चलने लगी थी।
यह भी पढ़ें:जानवरों पर भी नहीं करता कोई ऐसे प्रयोग! जुड़वां बच्चों को सुई-धागे से सिल डाला
हादसे के दौरान ऐसी थी मौसमी परिस्थितियां
जांच रिपोर्ट में दावा किया गया कि न्यू ऑरलियन्स राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा 9 जुलाई को टेकऑफ के समय पायलट को वेदर रिपोर्ट दी गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, आंधी, तूफान, हिमपात और हवा के तेज झोंके आने की संभावना था। लुइसियाना तट पर उच्च दबाव का क्षेत्र बन रहा था। वहीं हादसे के समय मौसम की जो परिस्थितियां रिकॉर्ड हुईं, वे बिखरे हुए अलग-अलग टूटे हुए बादल, गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें थीं। ठंडी और तेज हवाएं चल रही थीं, जो एक तरफ ही बह रही थीं।
फ्लाइट 759 ने लुइसियाना के केनर में न्यू ऑरलियन्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अब लुइस आर्मस्ट्रांग न्यू ऑरलियन्स इंटरनेशनल) के रनवे-10 से उड़ान भरी तब गरज के साथ उत्तर-पूर्व की दिशा में बारिश हो रही थी। उस दिशा में चल रही हवाओं के तेज और घुमावदार होने की सूचना थी, जो चारों दिशाओं को प्रभावित कर सकती थीं। फर्स्ट पायलट पियर्स उड़ान भरने वाले पायलट थे और कैप्टन मैकुलर पायलट निगरानी कर रहे थे, जैसा कि विमान के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) पर दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें:चीन में अनोखी सेल: पुरानी चीजों की तरह Boss और Managers को बेच रहे युवा एम्प्लॉई, जानें क्यों?
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
36 mins agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
2 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
3 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
4 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
4 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
6 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
7 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
8 hrs agoLIVE: हम लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने देंगे- शिवराज सिंह
9 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines