हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Plane Crash:  हवा में क्रैश स्मॉल प्लेन 4000 फीट नीचे गिरा, टैक्सास में ऐसे हुआ हादसा

Plane Crash: 24 फरवरी दिन सोमवार को टेक्सास के फोर्ट वर्थ में एक प्लेन क्रैश हो गया। हादसे के बाद प्लेन 4000 फीट नीचे गिरा और उसमें आग लग गई।

विज्ञापन
Plane Crash

Plane Crash: प्लेन क्रैश की खबरें लगातार आ रही हैं, बीते दिन 24 फरवरी दिन सोमवार को टेक्सास के फोर्ट वर्थ के पश्चिम में अजले में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा इतना भयानक था कि आसमान से गिरे विमान का चूरा हो गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक रहा होगा। न्यूजवीक की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना के समय विमान में दो लोग सवार थे। लेकिन अच्छी बात ये है कि दोनों की जान बच गई है, उन्हें सिर्फ मामूली चोट आई है।

4000 फीट नीचे गिरा विमान

DFW स्कैनर के अनुसार, विमान अज़ले के पास टैरंट काउंटी के एक असंगठित क्षेत्र में सिल्वर व्यू लेन के 4000 ब्लॉक में गिरा। हादसे के तुरंत बाद ही विमान में आग लग गई जिससे वो धूं धूं कर जलने लगा। घटना की खबर मिलते ही टैरंट काउंटी शेरिफ कार्यालय और लेक वर्थ फायर घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Cheapest Flight Ticket: इन 7 तरीकों से बुक करें सस्ती टिकट, काम आएंगे टिप्स

विज्ञापन

जले हुए विमान का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जले हुए विमान के अवशेष दिखाई दे रहे हैं। ये हादसा इतना बड़ा था कि  देखने वालों की रूह कांप जाए। लेकिन अच्छी बात ये रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। जो दो लोग विमान थे वो सही सलामत हैं।  लेक वर्थ फायर ने फॉक्स न्यूज को बताया कि विमान निजी स्वामित्व वाला है और सैन्य विमान नहीं है।

यह भी पढ़ें: 17 साल की लड़की संग 100 लड़कों ने की हैवानियत,  44 दिन में 400 बार रेप, दर्द भरी कहानी सुन कांप जाएगी रूह

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola