अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में विमान हादसा, जेट क्रैश में मशहूर रेसर स्टेट्सविले समेत पूरा परिवार खत्म

अमेरिका में बीती शाम भीषण विमान हादसा हुआ है। हादसे में कार रेसिंग के दिग्गज खिलाड़ी की परिवार समेत मौत हो गई। नॉर्थ कैरोलिना में लैंडिंग के दौरान खिलाड़ी का प्राइवेट जैट क्रैश हो गया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

plane crash in North Carolina USA

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा हो गया है। नॉर्थ कैरोलिना में लैंडिंग के दौरान बिजनेस जेट क्रैश हो गया है। हादसे में पति-पत्नि और बच्चों समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत बताई जा रही है। हादसे में NASCAR कार रेसिंग के दिग्गज खिलाड़ी ग्रेग बिफल स्टेट्सविले और उनके परिजनों की मौत हो गई। यह प्राइवेट जैट भी रेसलर का ही बताया जा रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि उत्तरी कैरोलिना में सेसना सिटेशन II विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट (एसवीएच) पर लैंडिंग के दौरान सेसना 550 सिटेशन II N257BW विमान क्रैश हो गया। विमान में 6 लोग सवार थे। स्थानीय मीडिया ने अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

विज्ञापन

हादसे में कार रेसिंग के दिग्गज खिलाड़ी ग्रेग बिफल स्टेट्सविले के साथ कुल 7 लोगों की मौत हुई है। इसमें ग्रेग की पत्नी क्रिस्टीना, बेटी एम्मा और बेटा राइडर भी शामिल है।

विज्ञापन

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एयरपोर्ट लौट आया था, जिससे उड़ान के दौरान किसी संभावित समस्या का संकेत मिलता है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एफएए की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी।

विज्ञापन

हादसा सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो गया है। CCTV में साफ देखा जा सकता है कि कैसे जेट ग्रेग बिफल का आग की लपटों में घिरा हुआ दौड़ता हुआ रनवे पर चलता लगी भीषण आग के बीच दिखाई पड रहा। इसी जेट में 7 लोग सवार थे।

बता दें कि 55 साल के बिफल ने 20 सालों में 19 कप सीरीज रेस जीती थीं। सर्किट पर उनकी आखिरी रेस 2022 में टैलाडेगा में आयोजित गेइको 500 थी। उन्हें 2023 में नैस्कर के 75 महानतम रेस ड्राइवरों में शामिल किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ