अमेरिका का फाइटर जेट क्रैश, जमीन से टकराकर लगी भयंकर आग, पायलट ने कैसे बचाई अपनी जान?

American Fighter Jet Crash: अमेरिकी वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश होकर आग का गोला बना गया था, वहीं पायलट ने इजेक्ट होकर अपनी जान बचाई. वह विमान के जमीन पर गिरने से पहले ही पैराशूट लेकर बाहर निकल गया. हादसा कैलिफोर्निया में हुआ, जिसमें विमान जलकर राख हो गया. हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

plane crash | us airforce | fighter jet

विमान क्रैश होकर कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास रेगिस्तान में गिरा.

American Fighter Jet Crash: कैलिफोर्निया में अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है, जिसमें जमीन से टकराते ही आग लगी गई थी और कुछ ही सेकंड में एयर क्राफ्ट आग का गोला बनकर गिर गया. विमान में आग लगने के बाद आसमान में काले धुंए का गुबार फैल गया, वहीं पायलट ने इजेक्ट होकर अपनी जान बचाई. विमान के जमीन से टकराने से पहले ही वह पैराशूट लेकर सुरक्षित बाहर निकल गया.

विज्ञापन

एयरपोर्ट के पास क्रैश हुआ विमान

बता दें कि हादसा साउथ कैलिफोर्निया के ट्रॉना शहर में एयरपोर्ट से करीब 3 किलोमीटर दूर हुआ. ट्रेनिंग मिशन के दौरान अमेरिकी वायुसेना (USAF) की एलीट डेमोंस्ट्रेशन टीम थंडरबर्ड्स का F-16C फाइटिंग फाल्कन जेट क्रैश होकर रेगिस्तान में गिर गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पायलट को विमान से इजेक्ट होते और पैराशूट के साथ उड़ते हुए देखा जा सकता है. हादसे में विमान जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

कंट्रोल छूटने से क्रैश हुआ विमान

विमान के क्रैश होने का कारण अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन जांच जारी है. पायलट का कहना है कि विमान से अचानक कंट्रोल छूट गया था, लेकिन वह सुरक्षित विमान से निकलने में कामयाब रहा. इस दौरान उसे मामूली चोटें लगी और उसे रिजक्रेस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि F-16 फाइटर जेट कई देशों के पास हैं और कई बार यह विमान हादसे का शिकार हो चुके हैं, पायलटों की जान ले चुके हैं.

कई लड़ाकू विमान हो चुके हैं क्रैश

साल 2025 में पोलैंड में F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ था और पायलट की मौत हुई थी. साल 2024 में सिंगापुर और ग्रीस में F-16 फाइटर जेट टेकऑफ के दौरान क्रैश होकर गिर गए थे, लेकिन पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए थे. इससे पहले साल 2015 में स्पेन में भी F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ था, जिसके दोनों पायलट मारे गए और जमीन पर मौजूद कई लोगों की मौत भी प्लेन के मलबे की चपेट में आने से हुई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ