नाइजीरिया में भयानक विमान हादसा हुआ है, जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई है. राहत और बचाव दल को हादसाग्रस्त विमान का मलबा तटीय शहर इग्बोकोडा के पास मिला है. शवों को बरामद करके उन्हें मोर्चरी में रखवा दिया गया है. देश के विमानन मंत्री फेस्टस केयामो ने हादसे की पुष्टि की है और राष्ट्रपति बोला टिनूबू ने 3 दिन के शोक का ऐलान किया है. केंद्रीय विमानन मंत्री फेस्टस केयामो के अनुसार, वायुसेना का ATS-42 एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है, जो बेनिन सिटी से लागोस जा रहा था, लेकिन स्थानीय समय के अनुसार सोमवार सुबह 8:13 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से विमान का संपर्क टूट गया.
राष्ट्रपति टिनूबू ने हादसे की जांच के आदेश दिए
विमानन मंत्री के अनुसार, विमान लापता होते ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया तो दक्षिण-पश्चिमी ओन्डो स्टेट के इग्बोकोडा शहर में मलबा मिल गया. हादसे में 25 यात्री और 7 क्रू मेंबर्स की मौत हुई है. राष्ट्रपति बोला टिनूबू ने कहा कि विमान हादसा हाल ही के वर्षों में नाइजीरिया में हुई सबसे घातक हवाई हादसा है. कोई यात्री जीवित नहीं बचा है. मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करा हूं. वायुसेना प्रमुख ने मुझे हादसे के बारे में जानकारी दी है और मैंने नाइजीरियाई वायुसेना को भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए गहन जांच तुरंत शुरू करने का निर्देश दिए हैं और रिपोर्ट भी मांगी है.
2005 से 2026 तक हो चुके 5 बड़े विमान हादसे
नाइजीरिया में पिछले 20 साल में कई विमान हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों ने जान गंवाई. जैसे जून 2012 में डाना एयर फ्लाइट 992 हादसे का शिकार हुई थी. अबुजा से लागोस जा रही फ्लाइट लागोस के रिहायशी इलाके में क्रैश हुई थी और इस हादसे में विमान में सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत 153 लोगों के साथ-साथ हादसास्थल पर मौजूद 6 लोगों की भी मौत हुई थी.
ऐसा ही एक हादसा अक्टूबर 2006 में हुआ था, जब अबुजा से पोर्ट हारकोर्ट जाते समय ADC एयरलाइंस की फ्लाइट क्रैश हो गई थी और 114 लोग मारे गए थे. दिसंबर 2005 में अबुजा से पोर्ट हारकोर्ट जा रहीं सोलिसो एयरलाइंस की फ्लाइट क्रैश हुई थी, जिसमें स्कूली बच्चों समेत 109 लोग मारे गए थे. इससे पहले अक्टूबर 2005 में बेलव्यू एयरलाइंस की फ्लाइट लागोस से उड़ान भरते ही क्रैश हो गई थी और हादसे में विमान में सवार सभी 117 लोगों की मौत हो गई थी.
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
5 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
7 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
8 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
11 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
12 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
12 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
13 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
14 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
16 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines