अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में बड़ा भयानक विमान हादसा हुआ है, जिसमें सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई है. हादसे का शिकार एक बिजनेस जेट हुआ है, जिसने टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन लैंडिंग से पहले जेट प्लेन रिहायशी इलाके में बिजी रोड पर गिर गया और नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई. गनीमत रही कि प्लेन नीचे गिरते समय घरों से नहीं टकराया, लेकिन प्लेन के नीचे गिरने से जमीन में एक बड़ा गहरा गड्ढा बन गया है. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने हादसे की जांच शुरू की है.
विमान हादसे के कारणों की तलाश शुरू
अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी के अनुसार, प्लेन क्रैश क्यों और कैसे हुआ? इस बारे में अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन हादसे के कारणों की तलाश शुरू कर दी गई है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जेट प्लेन अचानक नीचे की तरफ मुड़ा और सीधे नोक की सीध में आकर नीचे गिरा. जमीन से टकराते ही प्लेन में धमाके के साथ आग लग गई. क्योंकि प्लेन जमीन में धंस गया था, इसलिए वहां पर गड्ढा बन गया. प्लेन ने टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. एयरपोर्ट के प्रवक्ता जिम रेनॉल्ड्स ने बताया कि प्राइवेट जेट प्लेन था, जिसका टेल नंबर N722BD था.
लोगों ने हादसे के वीडियो वायरल किए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने नीचे गिरते प्लेन को आंखों से देखा और उसका वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आसमान में उड़ता प्लेन बहुत स्पीड से अचानक नीचे गिरा और सड़क से टकराते ही उसमें धमाका हुआ. टक्कर लगने से सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया, जिससे आग की लपटें उठ रही थीं. प्लेन घरों से कुछ फीट दूर गिरा, लेकिन अगर घरों पर गिरता तो कई मौतें होती. जहां विमान गिरा, उससे गाड़ियां भी कुछ इंच की दूरी पर थी. आग लगने से इलाके में घना काला धुआं फैल गया. लेकिन गनीमत रही कि आग ने घरों और गाड़ियों को चपेट में नहीं लिया.
आपातकालीन टीमें मौके पर मौजूद
अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी के अनुसार, मिलिट्री ट्रेल और 10वें एवेन्यू नॉर्थ के पास प्लेन क्रैश हुआ. हादसे की जानकारी मिलते ही पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं, जिन्होंने हादसास्थल के पास दोनों तरफ की सड़कें आवाजाही के लिए बंद कर दी थीं. लोगों से भी हादसास्थल के पास न जाने की अपील की. फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई और एंबुलेंस से शवों को अस्पताल पहुंचाया गया. एहतियात बरतते हुए इलाके की बिजली भी कुछ घंटों के लिए बंद कर दी गई थी, ताकि विमान में लगी आग की चिंगारियां इलेक्ट्रिक करंट को न पकड़ें, आग लग सकती है.
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
1 hr ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
1 hr agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
14 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
18 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
21 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
22 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
23 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines