Pig Heart Implanted In American Person Health Update: अमेरिका मेरीलैंड शहर में आज से ठीक एक महीने पहले इंसानी दिल की जगह पर सुअर के हार्ट का प्रत्यारोपण किया गया था। इस शख्स का नाम लाॅरेंस फाॅसेट था। यह दुनिया का दूसरा ऐसा मामला था जिसमें मनुष्य के शरीर में किसी जानवर का हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया था। जिस अस्पताल में उनका हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ उसी अस्पताल ने उनका वीडियो जारी किया है जिसमें वे ठीक लग रहे हैं।
20 सितंबर को किया था ट्रांसप्लांट
बता दें कि लाॅरेंस हार्ट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें किसी इंसान का हार्ट ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सकता था। इसलिए यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के मेडिसिन विभाग के डाॅक्टरों ने किसी जानवर के हार्ट को ट्रांसप्लांट करने की पेशकश की। डाॅक्टरों ने यह ट्रांसप्लांट 20 सितंबर को किया था। वीडियो में लाॅरेंस ने बताया कि वह इससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले अमेरिका में ही डेविड बेनेट नामक शख्स को सुअर का हार्ट लगाया गया था। हालांकि ट्रांसप्लांट के 2 महीने बाद ही उनकी तबीयत खराब हो गई और उनकी मौत हो गई।
पहली सर्जरी के बाद किए ये बदलाव
अस्पताल में जब बेनेट की मौत का पोस्टमाॅर्टम किया तो उन्हें पता चला कि सुअर के हार्ट के कारण उन्हें इंफेक्शन हो गया था, लेकिन लाॅरेंस के ट्रांसप्लांट से पहले सभी जरूरी चीजें की गई जो बेनेट के वक्त नहीं की गई थी। ट्रांसप्लांट करने वाले डाॅक्टरों की टीम को लीड कर रहे डा. मोहिउद्दीन ने कहा कि उनका दिल सब कुछ अपने आप कर रहा है। वे अपने दम खड़े हो रहे हैं। लेकिन अभी उनको उबरने में और समय लगेगा।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
10 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
12 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
13 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
14 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines