Sha’Carri Richardson News: दुनिया की सबसे तेज महिला धावक शा’कैरी रिचर्डसन ने अपनी असाधारण स्पीड से फैंस को चौंका दिया है। रिचर्डसन की रफ्तार ने वैज्ञानिकों को भी सोचने पर विवश कर दिया है। फिजिक्स वर्ल्ड में प्रकाशित एक लेख में वैज्ञानिकों ने कहा है कि शा’कैरी पानी पर भी दौड़ सकती है – कम से कम सैद्धांतिक भौतिकी में तो यह संभव है।
ये भी पढ़ेंः ‘रायफल ने तेरे साथ दगा किया…’, पीएम मोदी ने मनु भाकर को क्या दिलाया याद? देखें Video
पानी पर दौड़ सकता है इंसान?
पेरिस ओलंपिक से पहले फिजिक्स वर्ल्ड में प्रकाशित आर्टिकल में फ्लूड डायनॉमिक्स के विशेषज्ञ निकोल शॉर्प ने इस बात की पड़ताल की है कि क्या एक एथलीट पानी पर दौड़ सकता है। सैद्धांतिक तौर पर इस सवाल का जवाब है; हां, लेकिन व्यावहारिक रूप से यह संभव नहीं है। शॉर्प ने लिखा है कि चुनिंदा जीव, जैसे कि बेसिलिस्क लिजॉर्ड (छिपकली) पानी पर दौड़ सकती है। वह ऐसा इसलिए कर पाती है क्योंकि वह पानी की सतह पर बहुत तेजी से अपने पैरों को चलाती है। यह प्रक्रिया उसे डूबने से बचाती है और वह तैर पाने में कामयाब रहती है।
ये भी पढ़ेंः Paris Olympics 2024: कभी निशानेबाजी छोड़ना चाहती थीं मनु भाकर, इस वजह से हो गई थी निराश
इसी तरह एक जलीय पक्षी है वेस्टर्न ग्रेब, जो पानी पर तैरने के लिए प्रति सेकेंड 20 स्टेप्स चलता है, जबकि एक औसत ओलंपिक धावक प्रति सेकेंड सिर्फ पांच स्टेप्स दौड़ता है। 1990 में हावर्ड के शोधकर्ताओं ने अपनी रिसर्च में कहा कि 176 पाउंड यानी 79.8 किलोग्राम के व्यक्ति को पानी पर दौड़ने के लिए प्रति सेकेंड 30 मीटर की दूरी तय करनी होगी। जोकि धरती के गुरुत्वाकर्षण में असंभव है।
मिलान यूनिवर्सिटी का शोध
हालांकि 2012 में मिलान यूनिवर्सटी के शोधकर्ताओं ने एक और दिलचस्प शोध किया। शोधकर्ताओं ने यह जांचा कि क्या कम गुरुत्वाकर्षण होने की स्थिति में इंसान पानी पर दौड़ सकता है। इस प्रयोग में पाया गया कि शनि के सबसे बड़े चंद्रमा टाइटन जैसे कम गुरुत्वाकर्षण वाले आकाशीय पिंडों पर इंसान सैद्धांतिक तौर पर पानी पर दौड़ सकता है। इस अध्ययन को 2013 का आईजी नोबेल पुरस्कार भी मिला।
‘टाइटन’ पर दौड़ सकती हैं शा’कैरी
अब सवाल ये है कि क्या शा’कैरी रिचर्डसन अपनी रिकॉर्ड ब्रेकिंग स्पीड के साथ शनि के सबसे बड़े चंद्रमा टाइटन पर दौड़ सकती हैं? दरअसल टाइटन की एथेन से भरी झीलों पर दौड़ने के लिए प्रति सेकेंड 8.7 मीटर की स्पीड चाहिए। रिचर्डसन ने पहले ही यह रफ्तार हासिल कर ली है। शा’कैरी रिचर्डसन की रफ्तार प्रति सेकेंड 9.3 मीटर है। ऐसे में टाइटन की झीलों पर दौड़ना सैद्धांतिक तौर पर संभव है।
अपनी असाधारण स्पीड के साथ रिचर्डसन कम गुरुत्वाकर्षण वाली परिस्थितियों में लिक्विड सतह पर वॉक करने वाली पहली महिला बन सकती हैं। फिजिक्स वर्ल्ड में प्रकाशित लेख के बाद फिजिक्स के सिद्धांतों और मानवीय क्षमता के गठजोड़ ने अनेक संभावनाओं को पंख लगा दिए हैं।
ओलंपिक में शा’कैरी का मुकाबला
शा’कैरी अमेरिका की ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं। पेरिस ओलंपिक में उनकी निगाह गोल्ड पर टिकी हैं। पेरिस ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा की शुरुआत 2 अगस्त से होगी। फाइनल मुकाबला 4 अगस्त को खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
सऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
4 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
4 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
6 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
8 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
10 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
11 hrs agoLIVE: लोकतंत्र तभी बचेगा, जब BJP को सत्ता से हटाया जाएगा- अखिलेश यादव
12 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
13 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
23 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines