---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Paris Olympics 2024: рдХрднреА рдирд┐рд╢рд╛рдиреЗрдмрд╛рдЬреА рдЫреЛреЬрдирд╛ рдЪрд╛рд╣рддреА рдереАрдВ рдордиреБ рднрд╛рдХрд░, рдЗрд╕ рд╡рдЬрд╣ рд╕реЗ рд╣реЛ рдЧрдИ рдереА рдирд┐рд░рд╛рд╢

Paris Olympics 2024: भारत के लिए पहला मेडल मनु भाकर ने जीता है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता है। इसके साथ ही वो ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला शूटर बन गई हैं। उन्होंने 12 साल बाद भारत को ओलंपिक में निशानेबाजी में पदक दिलाया है। आप को […]

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Paris Olympics 2024: भारत के लिए पहला मेडल मनु भाकर ने जीता है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता है। इसके साथ ही वो ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला शूटर बन गई हैं। उन्होंने 12 साल बाद भारत को ओलंपिक में निशानेबाजी में पदक दिलाया है। आप को जानकारी हैरानी होगी कि एक समय मनु भाकर निशानेबाज़ी को ही छोड़ना चाहती थी। इस बात का खुलास उन्होंने खुद किया था।

इस वजह से छोड़ना चाहती थी निशानेबाजी

---विज्ञापन---

एक इंटरव्यू में मनु ने बताया था कि वो हर प्रतियोगिता में एक समय चौथे या पांचवें नंबर पर आ रही थी। इस दौरान मैं काफी ज्यादा निराश थी। मैंने सोच लिया था कि अगर मैं पेरिस ओलंपिक में जगह नहीं बना पाई तो निशानेबाजी छोड़ दूंगी। मैंने आखिरी टूर्नामेंट में भी चौथे या पांचवें स्थान पर थी। मुझे लगा मेरा सपना टूट गया है। लेकिन तभी सोच ने मुझे बताया कि मैं कोटा से पेरिस जा रही हूं। मैं तब बहुत ज्यादा खुश थी। मैंने कहा पेरिस मैं आ रही हूं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

फाइनल शॉट को लेकर यही ये बात

पदक जीतने के बाद जब उन्हें आखिरी पलों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, ‘जब मैं आखिरी शॉट लगा रही थी, तब मेरा ध्यान क्लियर था।मुझे पता था मुझे क्या करना है। मैं गीता पड़ती हूं। उसमे भगवान् श्रीकृष्ण ने भी कहा है कि कर्म करो और फल की चिंता मत करो। मैं भी तब अपने शॉट पर ही ध्यान लगा रही थी। मैं परिणाम के बारे में नहीं सोच रही थी।

---विज्ञापन---

‘अभी तो शुरुआत है’

पदक जीतने के बाद उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत ख़ुशी ही रही है कि मैंने देश के लिए पदक जीता है। मुझे इस समय हर वो इंसान याद आ रहा है, जिसने मेरी इस सफर में मदद की है। उन्होंने आगे कहा, ‘अभी तो शुरुआत हुई है।आगे और मेडल आएंगे।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Jul 28, 2024 08:10 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola