Davos WEForum Guests Shocking Demands: स्विटजरलैंड के सबसे खूबसूरत शहर दावोस में हाल ही में विश्व आर्थिक मंच (WEF) की बैठक हुई, जिसमें जलवायु परिवर्तन, वैश्विक सुरक्षा और औद्योगिक क्रांति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन अब यह शहर और बैठक एक विवाद के कारण चर्चा में है। डेलीमेल की रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि WEF की बैठक में आने वाले विदेशी मेहमान, राजनेता और अधिकारी वेश्याओं, ट्रांससेक्सुअल के साथ जंगली सेक्स पार्टियों, सामूहिक सेक्स और अन्य यौन क्रियाओं की डिमांड करते हैं।
एस्कॉर्ट एजेंसियों ने भी बताया कि स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान सेक्स पार्टियों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसके लिए इस बैठक के अमीर मेहमान मोटी रकम देने तक को तैयार थे। उन्होंने यह भी कहा कि वेश्याओं और ट्रांससेक्सुअल महिलाओं के लिए वे एक सीक्रेट डील करने को भी तैयार हैं। Titt4tat नामक वेबसाइट इस तरह की डेट्स बुक कराती हैं। इस वेबसाइट के जरिए WEF में उपस्थित कई लोगों ने सामूहिक यौन संबंध और सेक्स पार्टियां करने के लिए कई वेश्याओं और एस्कॉर्ट्स को बुक किया था।
यह भी पढ़ें:हाथों में हथकड़ी, पैरों में बेड़ियां; अमेरिका में अप्रवासियों से अपराधियों जैसा बर्ताव
लड़कियां और बुकिंग के घंटे भी चॉइस के अनुसार
Titt4tat वेबसाइट के प्रवक्ता एंड्रियास बर्जर ने खुलासा किया कि WEF की शुरुआत होते ही दावोस और आसपास के क्षेत्र में लगभग 300 महिलाओं और ट्रांस महिलाओं की बुकिंग हो गई थी। साल 2024 में लगभग 170 महिलाओं की बुकिंग हुई थी। ऐसे में साल 2025 में इस बुकिंग में इजाफा हुआ है। वहीं बढ़ती डिमांड और मोटी रकम को देखते हुए महिलाओं को NDA पर हस्ताक्षर करने पड़ते हैं। यह समझौते अक्सर अंग्रेजी में होते हैं। स्विस एस्कॉर्ट एजेंसी ‘द एस्कॉर्ट अवंतगार्डे’ चलाने वाली सुजैन ने बताया कि WEF के मेहमानों की सबसे पसंदीदा यौन क्रिया मास्टरबेट है।
वहीं अंग्रेजी, जर्मन और फ्रेंच लड़कियों की डिमांड ज्यादा है। दावोस में लोग अपनी शाम खास और आकर्षक महिला के साथ बिताना पसंद करते हैं, जिसे वे अपने दोस्त के रूप में लोगों से मिलवाते हैं। वे ऐसी लड़की चाहते हैं, जो न केवल दिखने में आकर्षक हो, बल्कि बुद्धिमान और तेज-तर्रार भी हो। ग्राहक एस्कॉर्ट्स के लिए प्रीमियम कीमतें चुकाते थे, कुछ को प्रति बुकिंग 6000 पाउंड (6.45 लाख रुपये) मिलते थे। कई ग्राहक लड़की के लिए प्रति घंटे के आधार पर भुगतान करते थे। औसतन 4 घंटे के लिए बुकिंग होती है और इसके लिए मोटी रकम दी जाती है।
यह भी पढ़ें:‘ब्रेन डेड’ गर्भवती को सैल्यूट! आखिरी पलों में भी कई लोगों को दे गई नई जिंदगी, जानें क्या है मामला?
3 दिन में करीब साढ़े 9 करोड़ का कारोबार
एंड्रियास बर्जर ने खुलासा किया कि प्रति घंटे के हिसाब से पेमेंट का ऑफर और मीटिंग के तीनों दिन के लिए लड़किसों की डिमांड हुई। 3 दिन के लिए करीब 300 बुकिंग हुईं और इसके लिए कंपनी ने CHF300,000 (£270,000) (2.9 करोड़ रुपये) कमाए। कई अन्य एजेंसियों से भी लड़कियां बुलाई गई हैं और कुछ मिलाकर 3 दिन में एस्कॉर्ट्स ने यह लगभग 1 मिलियन CHF (£900,000) (9.68 करोड़ रुपये) का कारोबार किया। WEF की बैठक कॉर्पोरेट और पब्लिक सेक्टर के फैसलों को प्रभावित करने वाली मानी जाती है, जिसमें 3000 से अधिक बिजनेसमैन और इंडस्ट्रियलिस्ट भाग लेते हैं। दुनियाभर से मशहूर हस्तियां, पत्रकार और अन्य प्रभावशाली व्यक्ति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के लोग इसमें भाग लेते हैं।
यह भी पढ़ें:Tahawwur Rana Extradition भारत के लिए बड़ी जीत क्यों? वरिष्ठ वकील ने बताई इनसाइड स्टोरी
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
29 mins ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
1 hr agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
2 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
3 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
3 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
8 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
10 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
13 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
14 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines