ईरान के साथ जारी जंग के पहले छह महीनों में अमेरिका को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है. पेंटागन के डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस इंस्पेक्टर जनरल की पहली आधिकारिक ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने इस जंग में 33.4 अरब डॉलर यानी करीब 3.21 लाख करोड़ रुपये फूंक दिए. इस दौरान 22 अरब डॉलर से ज्यादा के गोला-बारूद खर्च हो गए, दर्जनों अत्याधुनिक लड़ाकू विमान तबाह या क्षतिग्रस्त हो गए. इसके साथ ही मिडिल ईस्ट में फैले सैकड़ों अमेरिकी सैन्य ठिकानों को काफी नुकसान हुआ है. यह रिपोर्ट 28 फरवरी से 30 जून में हुई खर्च की है.
F-15, F-35 और 30 रीपर ड्रोन ढेर
अमेरिकी सेना के इस जंग में सबसे अहम लड़ाकू और सर्विलांस विमानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. कम से कम चार F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट तबाह हो गए, जिनमें से तीन 1 मार्च को कुवैत के ऊपर फ्रेंडली फायर से मारे गए, जबकि एक अप्रैल में ईरान के ऊपर कॉम्बैट के दौरान गिरा. एक F-35A स्टील्थ फाइटर और एक A-10 ग्राउंड-अटैक एयरक्राफ्ट भी ईरानी हमलों में मार गिराए गए.
यह भी पढ़ें : कौन हैं हूती विद्रोही… सऊदी अरब पर क्यों बरसा रहे मिसाइलें? कैसे हुई दोनों में दुश्मनी
इनके अलावा कम से कम 7 हवा में ईंधन भरने वाले KC-135 टैंकर और सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर तैनात एक E-3 एयरबॉर्न वॉर्निंग एयरक्राफ्ट तबाह हो गया. एक अपाचे, एक HH-60W और सर्च-एंड-रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान चार AH-6 हेलीकॉप्टरों से हाथ धोना पड़ा.
सबसे बड़ा झटका अमेरिकी ड्रोन फ्लीट को लगा. सटीक हमलों और जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले कम से कम 30 रीपर ड्रोन मार गिराए गए. इसके साथ ही ईरान ने एक अमेरिकी पनडुब्बी ड्रोन को भी जब्त करने का दावा किया है.
यह भी पढ़ें : ईरान में पायलट को बचाने के लिए लगा दी जान, अमेरिकी रेस्क्यू ऑपरेशन का नया वीडियो आया सामने
8 देशों में ठिकानों पर तबाही
यूएस सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ईरान के हमलों ने कुवैत, बहरीन, कतर, यूएई, सऊदी अरब, इराक, ओमान और जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया है. लॉजिस्टिक्स की सप्लाई लाइन रुकने की वजह से अमेरिका को अपने सपोर्ट बेस को हिंद महासागर स्थित डिएगो गार्सिया शिफ्ट करना पड़ा. दूरी ज्यादा होने की वजह से सप्लाई पहुंचाने में 14 से 18 दिनों का लंबा वक्त लग रहा है.
दूतावास भी बने निशाना
ईरानी मिसाइलों और ड्रोनों के निशाने पर अमेरिकी दूतावास भी आए, जिससे करीब 184 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है. अकेले इराक में अमेरिकी मिशन पर 600 से अधिक हमले किए गए हैं. इनमें 157 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ. बगदाद स्थित डिप्लोमैटिक सेंटर को काफी नुकसान पहुंचा है.
यह भी पढ़ें : US एयरफोर्स के जिस F-15E विमान पर ईरान ने किया स्ट्राइक, वो दुश्मनों के कैसे छुड़ाता है छक्के?
रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर 3 मार्च को दो ईरानी ड्रोन गिरे, जिससे करीब 11.5 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ. कुवैत में अमेरिकी दूतावास को बंद करना पड़ा.
गोला-बारूद की भारी किल्लत
इस रिपोर्ट ने अमेरिकी शस्त्रागार की सच्चाई भी सामने आई है. इंस्पेक्टर जनरल ने कहा कि 22 अरब डॉलर के हथियार फूंकने के बाद सेना को हथियारों के री-स्टॉक में दिक्कत आ रही है. यह खुलासा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन सार्वजनिक दावों के बिल्कुल उलट है, जिसमें वे अमेरिकी हथियारों के भंडार को असीमित बताते रहे हैं और किल्लत की खबरों को खारिज करते आए हैं.
यह भी पढ़ें : 7000 फीट ऊंची पहाड़ी, कड़ाके की ठंड, न खाना न पानी… ईरानी हमले से 50 घंटे बाद जिंदा कैसे बचे US वायुसेना अधिकारी?
18 सैनिकों की मौत
रिपोर्ट के मुताबिक, 30 जून तक इस सैन्य अभियान में कम से कम 11 अमेरिकी सैनिक युद्ध में मारे गए, जबकि 7 की जान अन्य गैर-युद्ध घटनाओं में गई. इसके अलावा ईरानी हमलों में 417 से अधिक अमेरिकी सैन्यकर्मी जख्मी हुए हैं.
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
10 mins agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 hr ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 hr agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
2 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
3 hrs agoLIVE: गुरुग्राम में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, महिला से बदसलूकी और मारने की धमकी
5 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
5 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
5 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
13 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines