Woman shot at metro station in Paris: फ्रांस की राजधानी पेरिस के एक मेट्रो स्टेशन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस ने महिला को सरेआम गोली मार दी। इसके बाद लोग इधर-उघर भागने लगे। पुलिस का कहना है कि महिला मेट्रो स्टेशन पर आतंकी नारे लगा रही थी और खुद को बम से उड़ाने की धमकी दे रही थी। ऐसे में सुरक्षा कारणों के चलते कठोर कदम उठाना पड़ा। वहीं लोगों का कहना है कि पुलिस ने जिस महिला को गोली मारी है वह निहत्थी थी। कुछ लोगों का कहना है कि सशस्त्र अधिकारी सुबह 8.30 बजे स्टेशन पर पहुंचे और महिला ने खुद को उड़ा लेने की धमकी दी। इस पर महिला को गोली मार दी। इसके बाद महिला के पेट में चोट आई है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इसके पहले पुलिस ने महिला को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन महिला के द्वारा इनकार करने पर पुलिस ने यह कदम उठाया। पुलिस ने पुष्टि की है कि अस्पताल में महिला की हालत गंभीर है।
बता दें कि जून में नानट्रे के पेरिस उपनगर में अल्जीरियाई मोरक्कन पृष्ठभूमि के एक फ्रांसीसी मुस्लिम नाहेल मेरज़ौक की गोली मारकर हत्या के बाद फ्रांस में दंगों में शुरू हो गए थे। उसका हत्यारा एक यातायात पुलिस अधिकारी था जो मुकदमा लंबित रहने तक हिरासत में है। घटना से गुस्साए लोगों ने कारों को जला दिया था और इमारतों को आग लगा दी थी। साथ ही पुलिस पर भी पथराव किया गया था। भीड़ ने दंगों के दौरान दुकानों को लूट लिया था। इसी साल के शुरुआत में 57 वर्षीय डोमिनिक बर्नार्ड की गर्दन पर एक स्वयंभू आईएसआईएस आतंकवादी ने चाकू से कई वार किये थे और ‘अल्लाहु अकबर’ का नारा लगाया था। श्री बर्नार्ड की कथित हत्या 20 वर्षीय चेचन शरणार्थी मोहम्मद मोगुचकोव ने की थी जो हिरासत में है।
मामले में दो तह की जांच होंगी
पेरिस अभियोजक के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि ‘आरईआर सी ट्रेन लाइन पर एक महिला की गोली मारकर हत्या और गिरफ्तारी के बाद दो जांच शुरू की गई हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘वैल-डे-मार्ने’ उपनगरीय इलाके में ट्रेन में चढ़ने के बाद उसे जान से मारने की धमकियां देने की शिकायत की गई थी। एक जांच महिला के खिलाफ ‘आतंकवाद, मौत की धमकियों और डराने-धमकाने के कृत्यों के लिए माफी’ के लिए है। दूसरी जांच भी ‘सार्वजनिक प्राधिकार रखने वाले एक व्यक्ति द्वारा हथियार के साथ जानबूझकर हिंसा’ में शुरू की गई है।
यह भी पढ़ें : 23 साल की ब्रिटिश लॉ स्टूडेंट ने खाई कसम, हमास से दुनिया को बचाऊंगी, चाहे… और उठा लिया हथियार
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
11 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
15 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
18 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
19 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
20 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines