TrendingAI summitBangladesh electioniranDonald Trump

---विज्ञापन---

फ्रांस ने जो 3 कटे सिर लौटाए गए वो किसके? इस देश के राजा से जुड़ी है 130 साल पुरानी कहानी

Madagascar King Skull: फ्रांस में एक अनोखी रस्म की गई, जिसमें एक राजा के सिर को वापस लौटा दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सिर करीब 130 साल पुराना है। इसके साथ ही दो और कटे सर थे, जिन्हें वापस लौटाया गया है। आखिर ये क्यों किया गया और इसके पीछे क्या कहानी है?

Photo Credit- X

Madagascar King Skull: पुराने जमाने में एक दूसरे के देश पर कब्जा करने के लिए राजा युद्ध करते थे। इस दौरान जो जीता वो देश उसका। ऐसे ही कब्जे के लिए युद्ध आज भी किए जाते हैं। इतिहास को देखा जाए तो उस जमाने में जंग के दौरान क्या-क्या होता था, उसकी कई दिलचस्प कहानियां निकलकर सामने आती हैं। हाल ही में ऐसी ही एक जंग का को फिर से याद किया जा रहा है। दरअसल, हाल ही में फ्रांस ने मेडागास्कर के राजा की खोपड़ी को वापस किया है। इसके साथ उन्होंने दो और कटे सिर लौटाए हैं। राजा के सिर की कहानी करीब 130 साल पुरानी है।

तीन सिरों की क्या है कहानी?

पेरिस में एक प्रोग्राम हुआ, जिसमें मेडागास्कर के किंग टोयरा की खोपड़ी को वापस दे दिया गया। दरअसल, ये खोपड़ियां पेरिस के म्यूजियम में रखी हुई थीं। इन्हें करीब 130 साल बाद उनके देश को लौटा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस और मेडागास्कर के बीच 1897 में एक जंग हुई, जिसमें मेडागास्कर के राजा को मार दिया गया था। इसके बाद उनकी और उनके दो साथियों की खोपड़ियों को विजय प्रतीक के तौर पर फ्रांस ने अपने पास रख लिया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या है SHAKTI-VIII? भारत और फ्रांस की सेना हो रही तैयार; पाकिस्तान और चीन की उड़ी हवाइयां

---विज्ञापन---

फ्रांस में पास हुआ कानून

फ्रांस की संस्कृति मंत्री रचिदा दाती ने बताया कि 'ये तीनों कटे हुए सिर कोलोनियल काल में हुए बुरे बर्तावों और इंसानों की गरिमा के उल्लंघन के तहत फ्रांस लाए गए थे।' 130 सालों से इस राजा के वंशज कटे सिर की मांग करते आए हैं। इतनी लंबी मांग के बाद अब फ्रांस ने इन सिरों को वापस दिया है। इसके पहले भी फ्रांस इस तरह के अवशेष लौटा चुका है।

हाल ही में फ्रांस में एक कानून पास किया गया है, जिसके मुताबिक, फ्रांस को इंसान के अवशेषों को वापस लौटाना है। इसी कानून के तहत मेडागास्कर के राजा का सिर लौटाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेरिस के म्यूजियम और नेशनल हिस्ट्री में 20 हजार इंसानों के अवशेष रखे हुए हैं। इन्हें दुनिया के अलग-अलग कोनों से लाया गया था। अब नए कानून के बनने से फ्रांस धीरे-धीरे करके इन अवशेषों को लौटाएगा।

ये भी पढ़ें: खुले में धूम्रपान करने पर 13,000 रुपये का जुर्माना, फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान


Topics:

---विज्ञापन---