अमेरिका में पति-पत्नी समेत भारतीय मूल परिवार का अपहरण, इनमें आठ महीने की बच्ची भी शामिल

Kidnapped In US

Indian Origin Family Kidnapped: कैलिफोर्निया के मर्सिड काउंटी से सोमवार को पति-पत्नी समेत पूरे परिवार को किडनैप कर लिया गया। परिवार के कुल चार सदस्यों में आठ महीने की बच्ची भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मर्सिड काउंटी शेरिफ ऑफिस ने सोमवार को एक बयान में कहा कि 39 वर्षीय अमनदीप सिंह, 36 वर्षीय जसदीप सिंह, 27 वर्षीय जसलीन कौर, उनके आठ महीने के बच्चे आरोही ढेरी को किडनैप किया गया है। पुलिस ने संदिग्ध अपहरणकर्ता को हथियारबंद और खतरनाक बताया है।

घटना के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है, क्योंकि जांच फिलहाल प्रारंभिक चरण में है। अधिकारियों ने कहा है कि चारों को दक्षिण राजमार्ग 59 के 800 ब्लॉक से किडनैप किया गया है।

विज्ञापन

स्थानीय एनबीसी न्यूज ने बताया कि अधिकारियों को संदिग्ध के बारे में क्लू मिला है लेकिन उसकी पहचान फिलहाल नहीं की गई है। अधिकारियों ने कहा कि लोग संदिग्ध या पीड़ितों से संपर्क न करें और अगर वे दिखाई दें तो 911 पर कॉल करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ