Papua New Guinea: पापुआ न्यू गिनी में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 आकी गई। भूकंप के झटके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग बिना देरी के अपने-अपने घर से बाहर निकल आए और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट मार्सबे से करीब 60 किलोमीटर दूर था। यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप कायनंटू शहर से लगभग 67 किलोमीटर की दूरी पर 61 किलोमीटर की गहराई में आया।

भूकंप के बाद अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। भूकंप के केंद्र के 1,000 किलोमीटर के भीतर सुनामी लहरें संभव है।

आपको बता दें कि पापुआ न्यू गिनी इंडोनेशिया के पास प्रशांत महासागर क्षेत्र का एक देश है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ