Bloodbath in Papua New Guinea: पापुआ न्यू गिनी में नरसंहार का बड़ा मामला सामने आया है। यहां दो कबीलों के बीच हुई हिंसा में 16 बच्चों सहित 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि हत्यारों ने कई पीड़ितों को मगरमच्छों के हवाले कर दिया था। अभी तक उनकी निशानदेही नहीं हो पाई है। ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक हथियार बंद लड़ाकों ने कुछ पीड़ितों का गला काट दिया तो कुछ को कुल्हाड़ी से काट डाला।
दो कबीलों के बीच मार-काट का ये मामला पापुआ न्यू गिनी के अंदरूनी इलाके पूर्वी सेपिक प्रांत में हुआ है। इसमें 16 बच्चों सहित 26 की मौत की पुष्टि हुई है। 200 से ज्यादा लोगों को अपनी जान बचाने के लिए घर से भागना पड़ा, क्योंकि हत्यारों ने तीन गांवों को आग के हवाले कर दिया था। चाकू, कुल्हाड़ी और फायरआर्म्स से लैस हमलावरों ने 16 से 18 जुलाई के बीच इस घटना को अंजाम दिया। हमलावरों में 30 के करीब युवा शामिल थे, जोकि घटना के बाद से फरार हैं।
एक हफ्ते बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
घटना के एक हफ्ते बाद नेशनल पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर मामले में जांच शुरू हुई। लोकल मीडिया के मुताबिक पुलिस ने मुख्य हमलावरों की पहचान कर ली है। गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक अंगोराम के पुलिस इंस्पेक्टर पीटर मांडी ने कहा कि हमलावरों ने खुद की पहचान ‘आई डोंट केयर’ के रूप में की है।
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने पीड़ितों की चीखें सुनीं, कइयों की हत्या को अपनी आंखों से देखा, लेकिन खुद की जान बचाने के लिए कनोई पर सवार होकर भाग निकले। एक महिला ने कहा कि वह रेप की शिकार महिलाओं की दर्दनाक चीखों को सुन रही थी, बच्चे रो रहे थे, लेकिन हमलावर उसे देख नहीं पाए इसलिए वह बच गई।
ये भी पढ़ेंः नॉनवेज की आड़ में टूरिस्टों को खिलाया जा रहा था डॉग मीट, पुलिस का बड़ा एक्शन
अवैध हथियार और भाड़े के शूटर
पापुआ न्यू गिनी में कबीलों के बीच हिंसा का इतिहास बहुत पुराना है। हाल के वर्षों में यह लगातार बढ़ता गया है। इसमें अवैध रूप से लाए गए हथियारों और भाड़े के शूटरों ने बड़ी भूमिका अदा की है। हिंसा साल दर साल भयानक होती जा रही है। फरवरी 2024 में दो कबीलों की आपसी लड़ाई में 64 लोगों की मौत हो गई थी।
कबीलों की लगातार बढ़ती आबादी ने आपसी प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया है। 1980 के बाद पापुआ न्यू गिनी की आबादी दोगुनी हो गई है। आबादी का सरकारी आंकड़ा 1 करोड़ का है। हालांकि यूनाइटेड नेशंस के मुताबिक पापुआ न्यू गिनी की आबादी 1.7 करोड़ है।
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
4 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
10 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
12 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
12 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
14 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
20 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines