नॉनवेज की आड़ में टूरिस्टों को खिलाया जा रहा था डॉग मीट, पुलिस का बड़ा एक्शन

इस पूरे सर्च अभियान में पुलिस ने 500 लोगों को प्रतिबंधित डॉग मीट बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। डॉग मीटर बेचने पर 3 महीने की जेल और 2.50 लाख रुपये तक का जुर्माने का प्रावधान है।

Bali

Bali

Bali cracks down on dog meat details in hindi: डॉग मीट खाने से शरीर में ताकत आती है, इससे स्टेमिना बढ़ता है अक्सर आपने ऐसी बातें सुनी होंगी। लेकिन ये सब झूठ हैं, इन्हीं अफवाहों का फायदा उठाकर नॉनवेज की आड़ में कुछ टूरिस्टों को डॉग मीट परोसा जा रहा था। लेकिन पुलिस का भनक लग गई और पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक या दो नहीं बल्कि डॉग मीट बेचने वाले कुल 500 लोगों को पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने 56kg डॉग मीट बरामद किया है। ये पूरा मामला इंडोनेशिया के बाली का है।

विज्ञापन

साल 2023 में डॉग मीट पर  लगाया गया था बैन

जानकारी के अनुसार बाली में साल 2023 में डॉग मीट पर बैन लगा दिया गया था। नियम तोड़ने वालों को 3 महीने की सजा और 2.50 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाली पुलिस को सूचना मिली कि picturesque island पर कुछ लोग नॉनवेज की आड़ में कुत्ते का मीट बेच रहे हैं।

विज्ञापन

500 लोगों को प्रतिबंधित डॉग मीट बेचते हुए पकड़ा 

सूचना के आधार पर एक पुलिस टीम तैयार की गई। टीम का एक मेंबर ग्राहक बनकर island की एक दुकान पर पहुंचा। जहां डॉग मीटर बेचा जा रहा था, इसके बाद पुलिस टीम ने आसपास के दो किलोमीटर के इलाके में छापेमारी की। इस पूरे सर्च अभियान में पुलिस ने 500 लोगों को प्रतिबंधित डॉग मीट बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार इनमें से कुछ लोग जिन्हें पता नहीं था कि डॉग मीट पर बैन है और जो पहली बार मीट बेचते पकड़े गए उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

इन देशों में बिकता है डॉग मीट

गिरफ्तार लोगों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन सभी पर प्रतिबंधित मीट बेचने के धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। यहां बता दें कि China, Vietnam और North Korea समेत कुछ देशों में लोग डॉग मीट खाना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ