रूस के ब्लैक सी में मंगलवार को एक टैंकर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. समंदर के बीच आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देख किनारे खड़े लोग हैरत में पड़ गए. दूर से देखने पर ऐसा लग रहा था मानो समंदर में आग लग गई हो. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जबकि 23 भारतीय क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया. रूस के ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने इसकी पुष्टि की है.
अनमैन्ड वेसल के हमले के बाद लगी आग
रूसी अधिकारियों के मुताबिक, लाइबेरिया के झंडे वाला टैंकर ‘एफ्रामैक्स रियो’ ब्लैक सी में मौजूद था. इसी दौरान एक अनमैन्ड वेसल के हमले के बाद टैंकर में आग लग गई. देखते ही देखते जहाज से ऊंची लपटें उठने लगीं और आसमान में धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा. घटना के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और जहाज पर मौजूद सभी 23 भारतीय क्रू मेंबर को सुरक्षित किनारे तक लाया गया. रूस के ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने बताया कि सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया और किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है.
यह भी पढ़ें: क्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
समुद्र तटों पर लोगों की आवाजाही रोकी गई
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में समुद्र के बीच जहाज को आग की लपटों से घिरा देखा जा सकता है. घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने भी एहतियाती कदम उठाए है. रूस के दक्षिणी क्रास्नोडार क्षेत्र में स्थित सिरियस के स्थानीय अधिकारियों ने सबसे पहले टैंकर में आग लगने की सूचना दी थी. इसके बाद आग बुझाने और राहत कार्यों को देखते हुए इलाके के समुद्र तटों को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया. रूसी ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री के अनुसार, बाद में आग की लपटें कमजोर पड़ने लगीं. इसके बाद फायरफाइटर्स के पास जहाज में लगी आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध थे.
यह भी पढ़ें: ‘PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग’, पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
संबंधित खबरें
US Midterm Election Results: भारतीय मूल के नेताओं का कैसा रहा प्रदर्शन?
6 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines