मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय में मचा हड़कंप, अचानक बज उठे अलार्म; 'पेंटागन' में लॉकडाउन

घटना के बाद पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने एक आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा, ‘इमारत के सुरक्षा प्रणालियों ने हवा की गुणवत्ता (Air Quality) में कुछ गड़बड़ी का पता लगाया है. इसके बाद एहतियाती कदम उठाना बेहद जरूरी हो गया था, ताकि किसी भी बड़े खतरे को टाला जा सके.’

Pentagon

AI Image

मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय ‘पेंटागन’ से एक बड़ी खबर सामने आई है. वॉशिंगटन स्थित पेंटागन के एक हिस्से को गुरुवार को उस समय अचानक लॉकडाउन (बंद) करना पड़ा, जब वहां एक संदिग्ध और खतरनाक सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया. समाचार एजेंसी एएफपी (AFP) के अनुसार, इस घटना के बाद इमारत के प्रभावित हिस्से में सुरक्षा के कड़े इंतजाम लागू कर दिए गए हैं.

विज्ञापन

अर्लिंगटन काउंटी फायर डिपार्टमेंट (ACFD) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना की पुष्टि की है. विभाग ने बताया कि पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी (PFPA) की टीम की मदद के लिए फायर डिपार्टमेंट की स्पेशल ‘हैजमैट टीम’ को मौके पर तैनात किया गया है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं.

विज्ञापन

पेंटागन में सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू


घटना के बाद पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने एक आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा, ‘इमारत के सुरक्षा प्रणालियों ने हवा की गुणवत्ता (Air Quality) में कुछ गड़बड़ी का पता लगाया है. इसके बाद एहतियाती कदम उठाना बेहद जरूरी हो गया था, ताकि किसी भी बड़े खतरे को टाला जा सके.’

विज्ञापन

‘शेल्टर-इन-प्लेस’ का आदेश जारी


प्रवक्ता पार्नेल ने आगे बताया कि रक्षा मंत्रालय ने मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत प्रभावित क्षेत्र में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ का आदेश जारी कर दिया है. इसके साथ ही, प्रभावित लोगों की मदद के लिए क्विक रिस्पांस टीमों को पूरी तरह से मुस्तैद रखा गया है. हालांकि, पेंटागन के भीतर हवा की गुणवत्ता बिगड़ने का मुख्य कारण क्या था या वहां किस तरह की संदिग्ध सामग्री पाई गई, इस बारे में प्रशासन ने अभी तक कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ