हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

नाव से आए और जहाज पर चिपका दीं माइंस… होर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार

फरवरी में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव और संघर्ष शुरू होने के बाद से इस समुद्री मार्ग पर यह पहला सफल लिम्पेट माइन हमला हुआ है.

विज्ञापन
विस्फोट के चलते जहाज के इंजन रूम में आग लग गई और कुछ समय के लिए टैंकर ठप हो गया.

दुनिया के सबसे अहम समुद्री तेल मार्ग होर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमले की घटना सामने आई है. पनामा के ध्वज वाले तेल टैंकर ‘एमटी लुईस 1’ पर शुक्रवार को लिम्पेट माइंस से हमला किया गया. हमले के वक्त इस जहाज पर चालक दल के 27 भारतीय सदस्य सवार थे. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक छोटी नाव पर सवार हमलावरों ने जहाज के पतवार पर दो लिम्पेट माइंस चिपका दी थीं, जिनमें कुछ ही देर बाद जोरदार विस्फोट हो गया.

विस्फोट के चलते जहाज के इंजन रूम में आग लग गई और कुछ समय के लिए टैंकर ठप हो गया. हालांकि, भारतीय क्रू सदस्यों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पा लिया. राहत की बात यह है कि घटना में किसी भी नाविक को चोट नहीं आई है और न ही समुद्र में तेल रिसाव की कोई रिपोर्ट है. स्थिति सामान्य होने के बाद टैंकर ने अपनी आगे की यात्रा जारी रखी.

यह भी पढ़ें : होर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर हमला, सवार थे 21 भारतीय; सभी पूरी तरह सुरक्षित

विज्ञापन

ओमान के खसाब तट से 46 किमी दूर घटना

ब्रिटिश नौसेना की निगरानी एजेंसी यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस के मुताबिक, यह वारदात ओमान के खसाब से करीब 46 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग पर हुई. फरवरी में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव और संघर्ष शुरू होने के बाद से इस समुद्री मार्ग पर यह पहला सफल लिम्पेट माइन हमला हुआ है.

ग्रीस स्थित मैरीटाइम रिस्क मैनेजमेंट ग्रुप ‘मैरिस्क’ के मुताबिक लिम्पेट माइंस बेहद सस्ती और आसानी से उपलब्ध होने वाली चुंबकीय माइंस होती हैं. छोटी नावों के जरिए तेजी से चलते हुए जहाजों के निचले हिस्से पर इन विस्फोटकों को चिपका दिया जाता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : होर्मुज पर टोल या फीस देने से 60 देशों ने एक साथ किया इनकार, क्या होगा ईरान का अगला कदम?

घटना की जानकारी मिलते ही भारत सरकार तुरंत हरकत में आ गई. केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए पुष्टि की कि जहाज पर सवार सभी 27 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है. केंद्रीय मंत्री ने लिखा, ‘हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अपने चालक दल की निरंतर सुरक्षा तथा भलाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित शिप मैनेजमेंट कंपनियों के साथ लगातार समन्वय कर रहे हैं.’

विज्ञापन

24 घंटे में दूसरा हमला

इस घटना से ठीक एक दिन पहले लाइबेरियाई ध्वज वाले एक बहुत बड़े क्रूड कैरियर ‘एमटी अरज़ाना’ पर भी इसी जलमार्ग में हमला किया गया था. उस जहाज पर भी दो भारतीय नागरिक सवार थे. फरवरी से इस रूट पर आने-जाने प्रतिबंधों के उल्लंघन का आरोप लगाकर कर्मिशियल जहाजों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola