मध्य अमेरिकी देश पनामा में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को आए भीषण भूकंप के बाद सोमवार को एक बार फिर देश की धरती तेज झटकों से डोल उठी. रिक्टर पैमाने पर इस नए भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है. लगातार आ रहे झटकों की वजह से लोगों में भारी दहशत का माहौल है. सीस्मोलॉजिकल आंकड़ों के अनुसार, इस भूकंप का मुख्य केंद्र पनामा के रियो ग्रांडे से करीब 18 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था. शाम 6:20 बजे आए इस 6.0 तीव्रता के तेज झटके ने स्थानीय निवासियों की चिंता और बढ़ा दी है. अचानक धरती डोलने से इमारतों में कंपन महसूस हुआ, जिसके बाद घबराए लोग जान बचाने के लिए तुरंत घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर खुली सड़कों पर निकल आए. पनामा अभी शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के असर से उबर भी नहीं पाया था कि यह नया झटका लग गया.
यह भी पढ़ें : Earthquake क्यों आता है और क्या है इसके आने की वजह?
300 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स, देश में आपातकाल
पनामा अभी शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के असर से उबर भी नहीं पाया था कि यह नया झटका लग गया. पिछले कुछ दिनों के दौरान इलाके में 300 से अधिक आफ्टरशॉक्स दर्ज किए जा चुके हैं. लगातार बिगड़ते हालात और बुनियादी ढांचे को पहुंचे नुकसान को देखते हुए सरकार ने सप्ताहांत में ही देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी थी.
27 घायल, 900 घरों को नुकसान
आपातकालीन सेवा से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, इस आपदा में फिलहाल किसी की जान जाने की खबर नहीं है, लेकिन कम से कम 27 लोग घायल हुए हैं. इसके अलावा करीब 900 मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में राहत व बचाव कार्य जारी है, इसलिए नुकसान और घायलों का आंकड़ा बढ़ सकता है.
प्रशासन के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा का सबसे ज्यादा असर लॉस सैंटोस, कोक्ले, वेरागुआस और हेरेरा प्रांतों में देखा गया है, जहां टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
यह भी पढ़ें : 7.7 तीव्रता के भूकंप के दौरान बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वायरल हुआ वीडियो
संबंधित खबरें
LIVE: CEC के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
2 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
10 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
12 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
17 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
17 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
19 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
21 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
23 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
23 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines