Palestine President Reaction on Donald Trump Gaza Plan: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण के बाद से ही गाजा पर बयान दे रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने गाजा का जिक्र किया। वहीं बीते दिन उन्होंने अपना गाजा प्लान दुनिया के सामने रख दिया। बेशक ट्रंप ने शांति की अपील करते हुए गाजा प्लान बताया, मगर उनका यह ऑफर फिलिस्तीन और हमास को बिल्कुल रास नहीं आया है। फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास इस प्लान पर बुरी तरह से भड़क गए हैं।
फिलिस्तीन के राष्ट्रपति ने क्या कहा?
डोनाल्ड ट्रंप के गाजा प्लान पर प्रतिक्रिया देते हुए अब्बास ने कहा कि फिलिस्तीनी लोग अपनी मातृभूमि को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। उनका कहना है कि हमें मरना मंजूर है, लेकिन अपनी जमीन और पवित्र स्थलों को छोड़कर जाना मंजूर नहीं है। वहीं गाजा के लोगों ने भी ट्रंप के ऑफर पर आपत्ति जताई है। यही नहीं जॉर्डन खुद ट्रंप का प्लान मानने को राजी नहीं है।
यह भी पढ़ें- फिलिस्तींन से ले लो गाजा… डोनाल्ड ट्रंप ने 2 देशों को दी सलाह; कहा- खाली करवा दो सबकुछ
गाजा के लोगों ने जताई नाराजगी
गाजा के नागरिकों ने भी ट्रंप के प्लान को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि यह कभी नहीं हो सकता है। हां हम तकलीफ में हैं, लेकिन यहूदियों के लिए हम अपना देश नहीं छोड़ेंगे। अगर हमें जाना होता तो हम बहुत पहले यहां से चले गए होते। हम मर जाएंगे, लेकिन फिलिस्तीन से नहीं जाएंगे।
जॉर्डन ने दी प्रतिक्रिया
डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्डन और मिस्त्र से फिलिस्तीनी लोगों को पनाह देने की गुजारिश की थी। हालांकि जॉर्डन ने भी ट्रंप के ऑफर को ठुकरा दिया है। जॉर्डन के विदेश मंत्री ने कहा कि गाजा के लोगों को अपनी जमीन से काफी लगाव है। उसे छोड़ना उनके लिए मुमकिन नहीं है। जॉर्डन ने पहले ही 23 लाख फिलिस्तीनी शरणार्थियों को शरण दी है। इस मुद्दे पर हमारा रुख बिल्कुल साफ है।
डोनाल्ड ट्रंप का ‘गाजा प्लान’
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्डन और मिस्त्र के राष्ट्रपति से बात करते हुए गाजा के लोगों को अपने देश में बसाने की सलाह दी थी। उनका कहना है कि गाजा में पिछले कई सालों से तबाही मची हुई है। गाजा समुद्र किनारे है और वहां का मौसम अच्छा रहता है। इसलिए गाजा को खाली करवा देना चाहिए और वहां नए सिरे से विकास होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की दगाबाजी का किस्सा! 2 बार गणतंत्र दिवस पर आए मुख्य अतिथि; 6 महीने बाद छेड़ दिया युद्ध
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
3 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
8 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
11 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
11 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
12 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
21 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines