फिलिस्तींन से ले लो गाजा... डोनाल्ड ट्रंप ने 2 देशों को दी सलाह; कहा- खाली करवा दो सबकुछ

Donald Trump Statement on Gaza: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पावर में आने के बाद लगातार कई बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी कड़ी में अब उनका अगला निशाना गाजा पट्टी पर है। इजराइल और हमास के बीच गाजा पट्टी को लेकर हुए युद्ध पर ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है।

Donald Trump

Donald Trump Statement on Gaza: अमेरिका के राष्ट्रपति पद की गद्दी पर बैठने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप कई वजहों से चर्चा में हैं। अमेरिका फर्स्ट पॉलिसी से लेकर कनाडा सरीखे कई देशों को वॉर्निंग देने में ट्रंप कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा पट्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप का कहना है कि जॉर्डन और मिस्त्र को मिलकर गाजा पट्टी पर कब्जा कर लेना चाहिए, जिससे वहां शांति स्थापित की जा सके।

ट्रंप ने किन दो देशों से की बात?

शनिवार को मीडिया के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने जॉर्डन के राजा अब्दुल्लाह द्वितीय और मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फताह अल सिसी से फोन पर बात की है। मैं चाहता हूं कि दोनों देश गाजा से आने वाले शर्णार्थियों को अपने देश में शरण दें। मैं कई अरब देशों से भी इस बारे में बात कर रहा हूं। गाजा के लोगों को दूसरे देशों में बसाकर गाजा पट्टी को खाली करवा देना चाहिए।

ट्रंप का क्या है प्लान?

डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि 15 महीनों की जंग के बाद गाजा पट्टी में बुरी तरह से अशांति फैल गई है। ऐसे में यहां शांति स्थापित करने के लिए गाजा पट्टी को नए सिरे से विकसित किया जाना चाहिए। गाजा में 10-15 लाख लोग रहते हैं। उन्हें अन्य देशों में बसाने पर बात चल रही है। जॉर्डन ने फिलिस्तीन से आने वाले शर्णार्थियों को देश में शरण दी है। मैं चाहता हूं कि वो गाजा के लोगों को भी शरण दें। यह शरण कुछ समय के लिए या लंबे समय के लिए हो सकती है।

गाजा के लोगों के लिए बनेगा घर

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि गाजा पट्टी को लेकर कई बार लड़ाईयां छिड़ चुकी हैं। अब यह जगह मलबे में तब्दील हो गई है। सबकुछ तबाह हो गया है। लोग मारे जा रहे हैं। मैंने कई अरब देशों से इस बारे में बात की है। हम गाजा के लोगों के लिए घर बनाएंगे। जहां वो शांति से एक नए जीवन की शुरुआत कर सकेंगे।

शपथ समारोह में किया था जिक्र

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने गाजा पर बयान दिया है। 20 जनवरी को अपने शपथ ग्रहण समारोह में भी उन्होंने कहा था कि गाजा समुद्र किनारे स्थित एक असाधारण जगह है। वहां का मौसम काफी अच्छा रहता है। इसलिए गाजा का अलग तरीके से पुनर्निमाण करवाना चाहिए। बता दें कि 19 जनवरी को इजराइल और हमास के बीच सीजफायर लागू हुआ था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ