फिलिस्तीन के राष्ट्रपति ने PM मोदी को लिखा पत्र, महमूद अब्बास ने युद्धविराम को लेकर की बड़ी अपील

Mahmoud Abbas Letter to PM Modi: फिलिस्तीन और इजराइल के बीच लंबे समय से जंग चली आ रही है। इस बीच सबसे ज्यादा तबाही गाजा में देखने को मिली है। हाल ही में फिलिस्तीन के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपील की है।

Mahmoud Abbas Letter to PM Modi

Photo Credit- Social Media

विज्ञापन

Mahmoud Abbas Letter to PM Modi: फिलिस्तीन-इजराइल की जंग में लाखों मासूम जान गवां चुके हैं। गाजा में इतने बुरे हालात हैं कि जो लोग बमबारी या गोलीबारी से बच गए हैं वह अब भुखमरी से अपनी जान गवां रहे हैं। इस सब के बीच अब फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मदद की अपील की है। उन्होंने पीएम से गाजा में चल रही इजराइल की जंग को रोकने और तत्काल युद्धविराम की मांग की है। पत्र में उन्होंने भारत से और भी कुछ अपील की हैं।

पीएम को लिखे पत्र में क्या अपील की गई?

फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने गाजा में चल रहे इजरायल के युद्ध को रोकने और तत्काल युद्धविराम की मांग की है। इसके अलावा, राष्ट्रपति ने पत्र में भारत से गाजा में मानवीय सहायता बढ़ाने की भी अपील की है। वहीं, फिलिस्तीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात भी कही गई है। इसके लिए उन्होंने सभी राजनयिक चैनलों का इस्तेमाल करने की अपील की है। बता दें कि करीब एक साल पहले भी फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री को जंग को लेकर पत्र लिखा था।

विज्ञापन

गाजा में क्या है अभी स्थिति?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजा के बिगड़ते हाल को देखते हुए 28 देशों ने संयुक्त रूप से एक बयान जारी किया है। इसमें जंग को रोकने की बात कही गई है। इनका कहना है गाजा जिस तरह के हालात हैं वह अब अलग लेवल पर चले गए हैं। दरअसल, गाजा के नागरिकों को सहायता सामग्री भी पूरी नहीं पहुंच पा रही है। इसके चलते वहां के बच्चे खाने की कमी के कारण कुपोषण का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन

दूसरी तरफ गाजा में IDF के हमले नहीं रुक रहे हैं। रविवार को हुए हमलों में करीब 20 लोगों की मौत की रिपोर्ट सामने आई हैं। हमलों के चलते हर रोज यहां पर भारी संख्या में लोग घर छोड़कर जा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ