Pakistani Richest Man Shahid Khan Daughter Shanna Khan Lifestyle: मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर इंसान हैं। वैसे तो शीर्ष एशियाई अरबपतियों की लिस्ट में कोई भी पाकिस्तानी नहीं है, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि पाकिस्तान में कोई बिजनेस टायकून नहीं है। पाकिस्तान के ट़प कारोबारियों की बात करें तो एक लंबी लिस्ट है और इस लिस्ट में शाहिद खान सबसे ऊपर हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद खान सबसे अमीर पाकिस्तानी हैं। शाहिद शान भी मुकेश अंबानी की तरह अक्सर अपने कारोबारी निवेश, असाधारण जीवनशैली और समाजसेवा के लिए खबरों में बने रहते हैं। लेकिन उनकी एक अलग बात उन्हें अंबानी परिवार से अलग करती हैं। शाहिद और उनका परिवार सार्वजनिक रूप से काफी खुला है क्योंकि वे खेल से जुड़े कारोबारों में शामिल हैं, जो परिवार की आय के प्रमुख स्रोतों में से एक है।
इतनी संपत्ति के मालिक हैं शाहिद खान
बताया जाता है कि 99,598 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक शाहिद खान फुलहम एफसी के साथ नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) टीम जैक्सनविले जगुआर के मालिक हैं। उनके बेटे टोनी खान भी उनके साथ कारोबार को संभालते हैं, जिसमें ऑल एलीट रेसलिंग (AEW) भी शामिल है। शाहिद खान और उनके बेटे टोनी खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय और लोकप्रिय हैं। दूसरी ओर शाहिद की बेटी शन्ना खान इस लाइमलाइट से दूर रहती हैं। उनकी पहचान पाकिस्तान में समाजसेवा और परोपकारी के रूप में है।
कमजोर लोग और उनके परिवारों की करती हैं मदद
शन्ना खान की जड़ें पाकिस्तानी हैं, लेकिन उनका जन्म अमेरिका के इलिनोइस में हुआ था। अपने भाई टोनी खान की तरह शन्ना ने भी अपनी पढ़ाई इलिनोइस से पूरी की है। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद शन्ना ने कथित तौर पर एक एक परोपकारी संस्था के लिए जिला सहायक के रूप में काम करना शुरू किया। वह जगुआर फाउंडेशन के धर्मार्थ कार्यों का प्रबंधन करती हैं और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं और उनके परिवारों की मदद करती हैं।
यह भी पढ़ेंः जो बाइडेन के बाद ब्रिटेन के PM सुनक आज पहुंचेंगे इजरायल, अमेरिका की गाजा को मदद पर नेतन्याहू ने रख दी शर्त
शन्ना खान संभालती हैं ये कारोबार
शन्ना खान एक कांग्रेस प्रतिनिधि, परोपकारी और एक उद्यमी भी हैं। वह यूनाइटेड मार्केटिंग कंपनी की सह-मालिक भी हैं, जो एक विशेष पैकेजिंग डिजाइन संगठन है। रिपोर्ट्स की मानें तो शन्ना खान की कुल संपत्ति 20 मिलियन डॉलर से ज्यादा है। शन्ना की कुल संपत्ति ईशा अंबानी और आकाश अंबानी के आसपास भी नहीं है, जो भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बच्चे हैं।
विश्वविद्यालय को दान में दिए इतने करोड़ रुपये
शन्ना खान और उनके परिवार ने विश्वविद्यालय में सेंट्रल ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिछले साल इलिनोइस विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा शिक्षण अस्पताल को 123 करोड़ रुपये का दान दिया था। शन्ना ने जस्टिन मैककेबे से शादी की है, जो वुल्फ प्वाइंट एडवाइजर्स के प्रबंध निदेशक हैं।
यह भी पढ़ेंः Watch Video: साइंटिस्ट ने बनाई जादुई ड्रेस, बटन दबाते ही बदल जाती है छह डिजाइनों में
दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
32 mins agoLIVE: दिल्ली के भजनपुरा में विवाद में शख्स को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
1 hr agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 hr agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
15 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
17 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
18 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
18 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
20 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
22 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines