Pakistani Fisherman Became Millionaire Overnight: वैसे आपने तो वो कहावत तो सुनी ही होगी कि ‘ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है’ ऐसा ही एक किस्सा पाकिस्तान से सामने आया हैं। जहां एक मछुआरा रातोंरात करोड़पति बन गया। पाकिस्तान का ये खुशकसीम मछुआरे के हाथ कई औषधीय गुणों वाली एक दुर्लभ मछली लगी थी, जिसकी नीलामी के बाद मछुआरा रातोंरात करोड़पति बन गया। मीडियो रिपोर्ट के अनुसार, मछुआरे ने सिर्फ ये एक मछली 7 करोड़ रुपए बेची हैं।
7 करोड़ रुपये में बिकी दुर्लभ मछली
दुर्लभ मछली की नीलामी करने वाला मछुआरा कराची के इब्राहिम हैदरी गांव के हाजी बलोच का रहने वाला है। मछुआरा के टीम ने सोमवार को कराची के अरब सागर में हर रोज की तरह मछली पकड़ने के लिए गए थे। यहां उनके की जाल में ‘गोल्डन फिश’, जिसे आम भाषा में “सोवा” कहा जाता है, वो फंस गई। ‘पाकिस्तान फिशरमेन फोल्क फोरम’ में काम करने वाले कराची मुबारक खान ने बताया कि सोमवार को उन्हें समंदर में एक औषधीय गुणों वाली एक दुर्लभ मछली मिली, जिसका नाम ‘सोवा’ है। शुक्रवार सुबह कराची बंदरगाह पर मछुआरों ने नीलामी की। नीलामी में ये मछली करीब 7 करोड़ रुपये में बिकी।”
यह भी पढ़ें: Diwali Alert: बच्चों को पटाखों से कैसे दूर रखें? तरीके देखें और आजमाएं
क्यों खास हैं ‘सोवा’ मछली?
बता दें कि, ‘सोवा’ मछली बहुत ही बहुमूल्य और दुर्लभ मछलियों की लिस्ट में शुमार है। ‘सोवा’ मछली के पेट से कई तरह के पदार्थ निकलते हैं, जिसका इस्तेमाल बेहतरीन उपचार और औषधीय गुण के लिया जाता है। ‘सोवा’ मछली में से एक धागे जैसा पदार्थ निकलता है, जो सर्जरी की प्रक्रियाओं में इस्तेमाल किया जाता है। ‘सोवा’ मछली का वजन औसतन 20 से 40 किलोग्राम होता है और ये 1.5 मीटर तक लंबाई होती है। इस मछली की पूर्वी एशियाई देशों में बहुत ही ज्यादा मांग होती है।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
2 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
3 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
4 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
5 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
5 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
10 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
12 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
15 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
16 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines