India Defense Budget Stunned Pakistan: भारत के विशाल रक्षा बजट ने पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश के विशेषज्ञ हैरान हैं और खासकर भारतीय नौसेना की बढ़ती क्षमताओं ने उन्हें सकते में डाल दिया है। दरअसल, हाल ही में बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए देश के रक्षा बजट के लिए 6.81 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
बता दें ये पिछले साल 6.21 लाख करोड़ रुपये की तुलना में करीब 9.5 प्रतिशत अधिक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बजट केंद्र सरकार के कुल खर्च का तकरीबन 13.4 फीसदी है।
क्या भारत का रक्षा बजट पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी है?
पाकिस्तान ने भारत के रक्षा खर्च पर चिंता व्यक्त की तथा माना कि इससे भारत की जनशक्ति और रक्षा उपकरण दोनों मजबूत होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के पूर्व रक्षा अधिकारी गुलाम मुस्तफा ने बजट पर चिंता जताई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत का रक्षा बजट पाकिस्तान के लिए सीधा खतरा है।
भारत ने किया अपनी नौसेना को मजबूत
मुस्तफा ने पाकिस्तानी मीडिया में बयान देते हुए कहा कि भारत खुद को एक “अखंड भारत” के रूप में स्थापित करना चाहता है, जिसका तात्पर्य एकीकृत भारत से है, जिसे वह अफगानिस्तान सहित पड़ोसी देशों के लिए प्रत्यक्ष खतरे के रूप में देखते हैं। मुस्तफा ने आगे कहा कि भारत इंडोनेशिया से लेकर मलेशिया तक महासागरों में अपनी गतिविधियां चला रहा है और भारत ने अपनी नौसेना को भी मजबूत किया है।
सशस्त्र बलों में 1.47 लाख से ज्यादा सैनिकों को किया नियुक्त
पूर्व रक्षा अधिकारी ने कहा कि भारत को महासागरों पर कब्जा करने की जरूरत नहीं है, लेकिन वह पाकिस्तान पर कब्ज़ा करने के लिए नियंत्रण चाहता है। बता दें 2023 में भारत ने अपने सशस्त्र बलों में 1.47 लाख से ज्यादा सैनिकों को नियुक्त किया था।
ये भी पढ़ें: Exclusive: अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों में सबसे ज्यादा पंजाब के लोग, जानें किस राज्य के कितने लोग लौटे?
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
7 mins agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
2 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
2 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
11 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
18 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
20 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 day agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines