Exclusive: अमेरिका से डिपोर्ट हुए 104 भारतीय, जानें किस राज्य के कितने लोग?

America deported Indians: अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीय नागरिकों का स्पेशल मिल्ट्री एयरक्राफ्ट C-17 (फ्लाइट संख्या RCM 175) आज दोपहर श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमृतसर पर उतर गया है। इसमें पंजाब, हरियाणा, गुजरात, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, गोवा और यूपी के लोग शामिल हैं।

America deported Indians
विज्ञापन

America deported Indians: अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 भारतीय नागरिकों को लेकर अमेरिका का विशेष सैन्य विमान C-17 (फ्लाइट संख्या RCM 175) पंजाब के अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इन 104 लोगों को अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने, वीजा नियमों के उल्लंघन और जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के कारण वापस भेजा गया है। भारत लौटने वालों में पंजाब, हरियाणा, गुजरात, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, गोवा और उत्तर प्रदेश के लोग शामिल हैं।

Indian Immigrants Deported from America, military aircraft C-17 carrying a group of 104 Indians has reached Amritsar.

Advertisment

The aircraft includes people from Gujarat, Punjab, Haryana, UP, Chandigarh and Maharashtra. pic.twitter.com/HrxrLzPlxs

— 𝐋𝐀𝐋𝐀 (@ComradeLala) February 5, 2025

विज्ञापन

किस राज्य के कितने लोग लौटे

न्यूज24 को मिली जानकारी के मुताबिक, अमेरिका ने 205 भारतीयों को भारत डिपोर्ट करने के लिए सेलेक्ट किया है। इनमें से 186 लोगों के नामों की सूची सामने आई थी, लेकिन इनमें से 104 लोग भी लौटे हैं। बाकी कहां हैं और कब डिपोर्ट किए जाएंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन अमेरिका से लौटने वालों पंजाब के 30, हरियाणा के 33, गुजरात के 33 लोग शामिल हैं। इनके अलावा महाराष्ट्र के 3, चंडीगढ़ के 2 और उत्तर प्रदेश के 2 लोग भी हैं।

एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन

अमेरिका से डिपोर्ट होकर आने वाले भारतीयों में से कुछ के खिलाफ भारत के विभिन्न शहरों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। एयरपोर्ट पर विशेष दस्ते तैनात किए गए हैं, जो हर व्यक्ति की पहचान और दस्तावेजों की जांच करेंगे।

इमिग्रेशन विभाग और स्थानीय पुलिस के साथ-साथ इंटेलिजेंस एजेंसियां भी सतर्क हैं ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को नजरअंदाज न किया जाए। सूत्रों के अनुसार, पहले भी कई मामलों में ऐसे लोगों को डिपोर्ट किया गया है जिनका संबंध अपराध, जाली दस्तावेजों पर यात्रा या मानव तस्करी से जुड़ा रहा है।

विज्ञापन

अपराधियों को मौके पर ही किया जाएगा गिरफ्तार

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए कुछ लोगों के खिलाफ भारत के विभिन्न शहरों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, अवैध प्रवासन, जाली दस्तावेजों का उपयोग, मानव तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मामले शामिल हैं। ऐसे व्यक्तियों की पहचान के लिए एयरपोर्ट पर विशेष सुरक्षा एजेंसियां तैनात की गई हैं, जो उनकी पूरी पृष्ठभूमि और कानूनी रिकॉर्ड की जांच करेंगी। जरूरत पड़ने पर अपराधियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

अमेरिका का अवैध प्रवासियों के खिलाफ एक्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी एजेंसियों को अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों के खिलाफ एक्शन पर लगा दिया है। इसी क्रम में अमेरिका ने मिलिट्री प्लेन C-17 में अवैध भारतीय प्रवासियों को भारत भेज दिया है। इससे पहले अमेरिका ने अवैध प्रवासियों को मिलिट्री प्लेन में भरकर पेरू, होंडुरास और ग्वाटेमाला भेजा था। राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है। अमेरिका द्वारा भेजे गए भारतीय अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ